{"_id":"61cb46d45d31fe25da6c94b1","slug":"parking-operatives-beat-up-the-newly-arrived-couple-at-the-bus-stand-to-go-to-chandigarh-fatehabad-news-hsr620634197","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग के कारिंदों ने बस स्टैंड में चंडीगढ़ जाने के लिए आए नवदंपती को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग के कारिंदों ने बस स्टैंड में चंडीगढ़ जाने के लिए आए नवदंपती को पीटा
विज्ञापन
फतेहाबाद के बस स्टैंड में हुए झगड़े के बारे नवदंपत्ति चौकी इंचार्ज को जानकारी देते हुए।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। बस स्टैंड परिसर में पार्किंग के नाम पर गुंडागर्दी करने का मामला सामने आया है। पार्किंग की पर्ची कटवाने को लेकर हुए विवाद में ठेकेदार के कारिंदों ने मंगलवार सुबह नवदंपती की पिटाई कर दी। नवदंपती चंडीगढ़ जाने के लिए बस स्टैंड पर आया था। घटना की सूचना मिलने पर बस स्टैंड चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मौके से दो युवकों को हिरासत में ले लिया। मामले में शहर के मातूराम कॉलोनी निवासी सन्नी ने बस स्टैंड चौकी में पार्किंग ठेकेदार के कारिंदे आरोपी गांव खैरातीखेड़ा निवासी प्रवीण, जांडवाला निवासी सन्नी और हिसार निवासी गौरव के खिलाफ शिकायत दी है।
मामले के मुताबिक मातूराम कॉलोनी निवासी सन्नी ने बताया कि उसकी बहन निशा की हाल में चंडीगढ़ के दीपक के साथ शादी हुई है। शादी के बाद उसकी बहन निशा मायके आई हुई थी। मंगलवार सुबह उसकी बहन निशा और जीजा दीपक थ्री व्हीलर में सवार होकर बस स्टैंड पर पहुंचे। दोनों को चंडीगढ़ जाना था। इस दौरान उसकी मां भतेरी भी थी। जब थ्री व्हीलर लेकर बस स्टैंड के अंदर पहुंचे तो पार्किंग कर्मचारियों ने रोक लिया और कहा कि पहले पर्ची कटवाओ। इसके बाद आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब इसका विरोध किया तो तीन युवकों ने जीजा दीपक और बहन निशा के साथ मारपीट शुरू कर दी
--
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस, काबू किए युवक :
मारपीट का पता चलने के बाद बस स्टैंड चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मौके से दो युवकों को काबू कर लिया और चौकी में ले आए।
---
दामाद की पिटाई पर सास का रो-रोकर बेहाल :
दामाद की पिटाई होने पर सास भतेरी देवी भी चौकी में पहुंची। सास भतेरी देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। भतेरी देवी ने कहा कि शादी के बाद उसकी बेटी पहली बार आई थी और मंगलवार को चंडीगढ़ जाना था लेकिन यहां युवकों ने बेवजह पिटाई कर दी।
विज्ञापन
---
ठेकेदार के खिलाफ हमारे पास लिखित शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- आरएस पूनिया, रोडवेज महाप्रबंधक
---
फोटो नंबर 21 की सीरिज