फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Parents will have to loose their pockets for bicycles

साइकिल के लिए अभिभावकों को करनी होगी जेब ढीली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Parents will have to loose their pockets for bicycles
फतेहाबाद में मेले के दौरान साइकिल पसंद करते हुए विद्यार्थी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग द्वारा मंगलवार को सीनियर मॉडल स्कूल में साइकिल मेला लगाया गया। जिसमें जिले के फतेहाबाद, रतिया, टोहाना, भूना, जाखल, भट्टू खंड से विद्यार्थी बुलाए गए। मेले में विद्यार्थियों को साइकिल पसंद करने के लिए बुलाया गया, लेकिन यहां पहुंचे तो 4500 से कम कोई साइकिल नहीं मिलीं, अच्छी क्वालिटी की साइकिल विक्रेताओं ने प्रदर्शनी में साढे़ 6 से 7 हजार रुपये तक की लगाई हुई थी। ऐसे में अभिभावकों को साइकिल खरीदने के लिए अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

बता दें कि मेले में 2841 विद्यार्थियों को साइकिल पसंद करनी थी लेकिन 1739 ने ही की है। 1102 विद्यार्थी मेले में पहुंचे ही नहीं। शिक्षा विभाग साइकिल पसंद करने वाले छात्रों की डिमांड निदेशालय से करेगा, बजट आने के बाद विद्यार्थियों को भुगतान किया जाएगा ताकि वह साइकिल खरीद सकें। मेले के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग, खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश शर्मा, स्कूल मुखिया अश्वनी कंपानी ने भी निरीक्षण किया। सरकारी स्कूल में नौंवी और ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ रहे उन विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग साइकिल खरीदने के लिए राशि देता है जो कि अनुसूचित जाति से है और दो किलोमीटर दूर से पढ़ने के लिए आता है। लड़कियों को साइकिल खरीदने के लिए विभाग 3100 रुपये और लड़कों को 3300 रुपये देगा। मेले में करीब 6 विक्रेताओं ने प्रदर्शनी लगाई। यहां पर 1739 छात्र साइकिल पसंद करने के लिए पहुंचे। मेले में 4500 से कम साइकिल नहीं थीं, अधिकतर विद्यार्थी रेंजर साइकिल पसंद कर रहे थे जो कि करीब 6000 से 6500 रुपये कीमत तक की थी। विक्रेताओं ने बताया कि कम से कम साइकिल की कीमत 4500 रुपये तक है, इससे सस्ती साइकिल ही नहीं आती है।
विज्ञापन

साइकिल मेले में पहुंचे विद्यार्थियों की ये रही स्थिति
खंड कुल लड़के मेले में पहुंचे कुल लड़कियां मेले में पहुंचीं
फतेहाबाद 298 286 259 218
टोहाना 251 44 158 22
भट्टू 50 50 40 39
रतिया 603 370 511 386
जाखल 204 78 235 83
भूना 99 79 126 78
बजट में देरी हुई तो अगली कक्षा में ही विद्यार्थी खरीद पाएंगे साइकिलें
मंगलवार को मेले में जिन विद्यार्थियों ने साइकिलें पसंद की है। उनकी रिपोर्ट विभाग निदेशालय में भेजेगा। यहां से साइकिल के लिए बजट की डिमांड की जाएगी। अफसरों की माने तो बजट आने में समय लग सकता है। ऐसे में विद्यार्थियों को सत्र खत्म होने के बाद साइकिल खरीदने के लिए राशि मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइकिल की बाकी राशि देने में परिवार असमर्थ
मेले में साइकिल पसंद करने के लिए आए थे लेकिन यहां जो साइकिल पसंद की है वह 6 हजार रुपये तक की है। परिवार के लोग बाकी राशि देने में समर्थ नहीं है। विभाग को पूरी राशि देनी चाहिए।

-दलेर सिंह, छात्र
शिक्षा विभाग को सभी विद्यार्थियों को एक ही साइकिल देनी चाहिए। मेले में महंगी साइकिलों की प्रदर्शनी लगाई गई है। अच्छी साइकिल 6 हजार से कम नहीं है।
-रविंदर कुमार, छात्र
शिक्षा विभाग को साइकिल देनी है तो समय पर देनी चाहिए। एक साल बाद साइकिल पसंद करने के लिए बुलाया गया है, अब कब खरीद पाएंगे ये पता नहीं है।
-रिंकू, छात्र
कोट
शिक्षा विभाग की योजना के मुताबिक साइकिल मेले का आयोजन किया गया है। जिन विद्यार्थियों ने साइकिल पसंद की है, उनके लिए बजट की डिमांड निदेशालय से की है। बजट आते ही विद्यार्थियों को राशि उपलब्ध करवा दी जाएगी।
- दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी।

साइकिल मेले में रेट को देखते हुए अभिभावक व छात्रा।

साइकिल मेले में रेट को देखते हुए अभिभावक व छात्रा।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed