फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Parents create ruckus in school after teacher accused of molestation

Fatehabad News: शिक्षक पर छेड़खानी के आरोप अभिभावकों का स्कूल में हंगामा

Tue, 03 Mar 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 03 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Parents create ruckus in school after teacher accused of molestation
फतेहाबाद। क्षेत्र के एक गांव में स्थित निजी स्कूल में मंगलवार दोपहर को अभिभावकों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने विज्ञान शिक्षक पर बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए। परिजनों का कहना है कि बच्चियों के साथ पिछले दो-तीन माह से छेड़छाड़ की जा रही है, इसमें कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन


हंगामे की सूचना मिलने पर सदर थाना और महिला पुलिस मौके पर पहुंची और अभिभावकों को जांच का आश्वासन दिया। अभिभावक स्कूल बंद करवाने की मांग पर अड़े रहे। शाम को मामले में सदर पुलिस ने आरोपी विज्ञान शिक्षक के खिलाफ पोक्सो और जुवेनाइल एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के प्रवक्ता विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी विज्ञान शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-----------
अभिभावक बोले- बंद होना चाहिए स्कूल

प्रबंधन बोला- आरोप गलत, जांच के लिए तैयार

स्कूल के बाहर हंगामा कर रहे अभिभावकों ने कहा कि बच्चियों ने उन्हें बताया कि शिक्षक उनके साथ छेड़छाड़ करते हैं और उन्हें बेड टच किया जाता है। बच्चियों ने प्रिंसिपल को भी इस बारे में बताया लेकिन उन्हें ये कहा गया कि इस बात को किसी के आगे न बताना और लेटर फाड़ देना। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन भी इसमें मिला हुआ है और कुछ कार्रवाई नहीं कर रहा है। वहीं स्कूल प्रबंधन ने कहा कि आरोप गलत हैं। अगर कोई शिक्षक गलत कर रहा है तो उस पर कार्रवाई के लिए वे तैयार हैं। वे किसी भी तरह की जांच से इन्कार नहीं कर रहे हैं। वे पूरी तरह से जांच के लिए तैयार हैं। पुलिस से मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed