फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   parali burnt fir, farmers blowing mannequin, fatehabad

पराली मुद्दे पर किसानों ने फूंका पुतला

Wed, 04 Dec 2019 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
parali burnt fir, farmers blowing mannequin, fatehabad
पराली मुद्दे पर किसानों पर दर्ज एफआईआर के विरोध में पुतला फूंकते किसान। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। पराली मुद्दे पर किसानों पर एफआईआर के विरोध में धरने पर बैठे किसानों के निशाने पर अब उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला आ गए हैं। किसान संघर्ष समिति द्वारा पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ लघु सचिवालय के बाहर चल रहा अनिश्चितकालीन पड़ाव बुधवार को आठवें दिन में प्रवेश कर गया। किसानों ने फतेहाबाद के अशोकनगर में उपमुख्यमंत्री पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए पुतला फूंककर नारेबाजी की।
विज्ञापन

लघु सचिवालय के बाहर जारी धरने पर बुधवार को किसान हीराराम बरसीन, अमरीक सिंह रतिया, गुरलाल सिंह रतिया, मेवा सिंह हसंगा व मलकीत सिंह रतिया भूख हड़ताल पर बैठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर कहा कि जब तक किसानों पर बने मुकदमे रद्द नहीं होते, उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस धरने पर किसानों के बड़े नेता पंजाब से कुलवंत सिंह संधू, परगट सिंह भी पहुंचे।
विज्ञापन

किसान संघर्ष समिति के संयोजक व शहीद भगत सिंह नौजवान सभा के अध्यक्ष मनदीप नथवान ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने किसानों के साथ धोखा किया है। उन्होंने किसानों के साथ बहुत सारे वायदे किए थे, जिसमें से उन्होंने एक भी पूरा नहीं किया। किसानों को कोई मदद नहीं की, उल्टा किसानों पर पराली के संबंध में मुकदमे बनाए गए। भाजपा सरकार व दुष्यंत चौटाला ने मिलकर किसानों के साथ धोखा किया। दुष्यंत चौटाला ने वादा किया था कि बुजुर्गों को 5100 पेंशन दी जाएगी और किसानों को कर्जा मुक्त किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री की कुर्सी मिलते ही सारे वादे भूल गए बल्कि भाजपा सरकार के गुणगान गाने लगे। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों पर बने मुकदमे रद्द नहीं होते तब तक किसान धरने पर बैठेंगे और बड़ा संघर्ष करेंगे। 5 दिसंबर को डीसी दफ्तर के सामने बहुत बड़ी संख्या में किसान व महिलाएं पहुंचेंगे और डीसी दफ्तर का घेराव भी किया जाएगा और भाजपा सरकार का पुतला भी फूंका जाएगा। इस अवसर पर अमनदीप सिंह फतेहाबाद, तरजिन्दर सिंह बहबलपुर, नवजीत सिंह भूंदड़वास, निर्भय सिंह रतिया, सुखदेव सिंह हासंगा, गुरविन्द्र सिंह ढाणी चेतनपुर, संदीप सिंह, गुरमुख सिंह फतेहाबाद, नवजोत सिंह, रणदीप सिंह, लाभ सिंह, निर्मल सिंह, हरपाल सिंह, सतनाम सिंह सहित अनेक किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed