{"_id":"620b839b8df7930300349403","slug":"paraglide-crashes-in-fatehabad-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: सुबह से उड़ता रहा पैराग्लाइड जैसा जुगाड़ उपकरण, क्रैश होने के बाद जागे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: सुबह से उड़ता रहा पैराग्लाइड जैसा जुगाड़ उपकरण, क्रैश होने के बाद जागे अफसर
Tue, 15 Feb 2022 04:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 15 Feb 2022 04:12 PM IST
सार
जानकारी के अनुसार गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा के दौरान फूल बरसाने के लिए पंजाब से बुलाया गया था।
विज्ञापन
फतेहाबाद में उड़ता पैराग्लाइड।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के फतेहाबाद में शहर के ऊपर मंगलवार सुबह से एक पैराग्लाइडर जैसा उपकरण उड़ता रहा। लोगों के लिए जहां ये दोपहर तक आकर्षण का केंद्र बना रहा, वहीं सुरक्षा के नजरिए से प्रशासन इसे गंभीरता से लेते हुए दिखाई नहीं दिया और सब मूकदर्शक बने रहे। बाद में बीच बाजार अचानक एक पेड़ से टकराकर क्रैश हो गया। गनीमत ये रही कि यह पेड़ पर ही लटक कर रह गया और बाजार में नहीं गिरा। बाद में पुलिस ने मौके पर जाकर पैराग्लाइडर चालक को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस जांच में पाया गया है कि पैराग्लाइडर उड़ाने के लिए किसी तरह की परमिशन प्रशासन या पुलिस से नहीं ली गई थी। पुलिस मामले में केस दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है। जानकारी के मंगलवार सुबह करीब नौ बजे से एक पैराग्लाइड लोगों ने आसमान में उड़ता हुआ दिखाई दिया और उसके बाद दोपहर करीब ढाई बजे एक पेड़ से टकराकर क्रैश हो गया।
विज्ञापन
हालांकि क्रैश होने से पहले अधिकारियों के संज्ञान में यह पैराग्लाइडर था लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। बाद में जब इसके क्रैश होने की जानकारी मिली तो आनन-फानन में एसएचओ से लेकर डीसी तक हरकत में आ गए। करीब ढाई बजे यह शहर की चार मरला कॉलोनी में पार्किंग के पास एक पेड़ से टकराकर क्रैश हो गया। क्रैश होने के दौरान पैराग्लाइडर पर सवार शख्स बाल-बाल बच गया। पुलिस ने चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और पैराग्लाइडर जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
धार्मिक कार्यक्रम में पुष्पवर्षा के लिए मंगवाया गया था पैराग्लाइडर
पुलिस पूछताछ में पैराग्लाइडर उड़ा रहे चालक की पहचान पंजाब के लुधियाना निवासी परमजीत के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार शहर में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में पुष्पवर्षा के लिए यह पैराग्लाइडर मंगवाया गया था।
छतों पर शहरवासी करते रहे वीडियो शूट
क्रैश होने से पहले यह पैराग्लाइड सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर तक लगातार कम और ज्यादा ऊंचाई पर उड़ता रहा। शहर भर के लोग छतों पर आकर लगातार इसके वीडियो शूट करते रहे। सोशल मीडिया में भी इस उड़ते पैराग्लाइड के काफी वीडियो शेयर होते रहे।
बिना अनुमति के नहीं उड़ सकते इस तरह के उपकरण : डीसी
शहर में उड़ रहे पैराग्लाइडर के बारे में सूचना मिलते ही संबंधित थाना के एसएचओ को जांच के लिए बोला गया। बिना प्रशासन की अनुमति एक सीमित ऊंचाई के बाद इस तरह के उपकरण नहीं उड़ाए जा सकते। अगर किसी प्रयोग या जरूरी होने पर यदि इस तरह के उपकरण उड़ाए जाने होते हैं तो इसके लिए जरूरी अनुमति लेना आवश्यक होता है। शहर में उड़ रहे पैराग्लाइडर के बारे में पुलिस को जांच कर कार्रवाई के लिए कहा गया है।