{"_id":"65f33e4bb76fff917b039f98","slug":"paraferry-road-will-save-ratia-city-from-floods-included-in-master-plan-till-2041-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-114239-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पैराफेरी रोड रतिया शहर को बाढ़ से बचाएगी, 2041 तक के मास्टर प्लान में किए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पैराफेरी रोड रतिया शहर को बाढ़ से बचाएगी, 2041 तक के मास्टर प्लान में किए शामिल
Thu, 14 Mar 2024 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 14 Mar 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
रतिया। उपायुक्त राहुल नरवाल की अध्यक्षता में जिला नगर योजनाकार विभाग की जिलास्तरीय एवं जिला प्लानिंग कमेटी की बैठक हुई। बैठक में जिला नगर योजनाकार विभाग द्वारा रतिया शहर के विकास के लिए वर्ष 2041 तक तैयार किए गए मास्टर प्लान पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें पैराफेरी रोड रतिया शहर को बाढ़ से बचाएगी योजना भी शामिल है।
बैठक में उपायुक्त राहुल नरवाल ने विभाग द्वारा तैयार किए गए प्लान पर सभी अधिकारियों व प्लानिंग कमेटी के सरकार द्वारा नामित सदस्यों से सुझाव मांगे। सभी सदस्यों द्वारा तैयार किए गए प्लान में मामूली संशोधन के बाद स्वीकृति प्रदान की गई तथा तैयार किया गया प्लान सरकार को भेजने की सहमति प्रकट की गई।
बैठक के दौरान जिला नगर योजनाकार विभाग के अधिकारियों ने उपायुक्त राहुल नरवाल को बताया कि रतिया शहर के 2041 तक के तैयार किए गए प्लान में शहर को कुल 17 सेक्टरों में विभाजित किया गया है, जिसका एरिया 3996 एकड़ प्रस्तावित है। इसमें 1604 एकड़ भूमि में रिहायशी सेक्टर 1 पार्ट, 2, 5 पार्ट, 6 पार्ट, 9, 10, 11, 13 व 15, 304 एकड़ भूमि को काॅमर्शियल दर्शाते हुए सेक्टर 5 पार्ट, 6 पार्ट व 16 आरक्षित किए गए हैं। उद्योग लगाने एवं वेयर हाउस बनाने के लिए 660 एकड़ भूमि सेक्टर 4, 7 व 8 आरक्षित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त पब्लिक यूटिलिटी जैसे अतिरिक्त जल घर बनाने व सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट आदि बनाने के लिए सेक्टर 14 पार्ट एवं सेक्टर 17 आरक्षित किए गए हैं। शहर के अंदर ट्रांसपोर्ट जोन बनाने के लिए सेक्टर 3 पार्ट एवं सेक्टर 6 पार्ट बनाए गए हैं, जिसकी भूमि 502 एकड़ है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सरकारी भवनों, स्कूल व कॉलेज, अस्पताल व मेडिकल कॉलेज व कोर्ट काॅम्पलेक्स, पुलिस लाइन बनाने के लिए सेक्टर 3 पार्ट व सेक्टर 14 पार्ट में 232 एकड़ भूमि आरक्षित की गई है। सेक्टर 1 पार्ट, 14 पार्ट एवं 6 पार्ट को खुले स्थान में ग्रीन बेल्ट एवं टाउन पार्क तथा पेट्रोल पंप बनाने के लिए 561 एकड़ भूमि आरक्षित की गई है। फतेहाबाद रोड के साथ लगने वाले सेक्टर 9, 8, 7, 3 व 2 के साथ एक पैराफेरी रोड दर्शाया गया है, जो भविष्य में टोहाना रोड तक बाईपास का काम करेगा। टोहाना रोड से पड़ने वाले सेक्टर 2, सेक्टर 1 व घग्गर नदी के साथ बनाए गए रोड को चौड़ा करते हुए बुढलाडा रोड तक पैराफेरी रोड प्रस्तावित किया गया है, जो बांध के रूप में काम करेगा। इससे शहर में आने वाली बाढ़ आदि से बचाया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त बुढलाडा रोड से सेक्टर 13, 17, 16, 15, 14, 11, 10 तक रतिया शहर के पश्चिम दिशा में एक पैराफेरी रोड भी दर्शाया गया है, जिसके बनने से भी शहर का यातायात सुचारू रहेगा तथा बाढ़ आपदा से भी शहर का बचाव रहेगा।
बैठक में एडीसी राहुल मोदी, रतिया एसडीएम जगदीश चंद्र, डीएमसी संजय बिश्नोई, डीटीपी गूंजन वर्मा, डीडीपीओ रविंद्र दलाल, जिला परिषद उपाध्यक्ष कैलाशो रानी, नगरपालिका सचिव पंकज जून, पार्षद रमेश, गौरव शर्मा, गगन, रामनिवास, प्रवीण कुमार, संजय कुमार, महेश सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।