फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   panchayat news

चुनाव परिणाम को दी चुनौती, न्यायालय में याचिका दायर

Sat, 13 Feb 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Sat, 13 Feb 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
दो सरपंच व एक ब्लॉक समिति के सदस्यों ने न्यायालय में याचिका दायर करके चुनाव परिणाम को चुनौती दी है। जिसको लेकर नव निर्वाचित सरपंच, ब्लॉक समिति सदस्य, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी भूना, चुनाव रिटर्निंग अधिकारी को 15 फरवरी को फतेहाबाद के न्यायालय में जवाब तलब किया गया है। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रविंद्र दलाल ने संबंधित लोगों को जवाब दावा के लिए नोटिस जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब यह है कि ग्राम पंचायत चौबारा में सरपंच पद पर सुनील शर्मा व रोहताश महला के बीच रोचक मुकाबला था। इसमें रोहताश महला को पांच मतों से विजयी घोषित कर दिया गया था। शर्मा ने इसके खिलाफ अदालत में याचिका दायर करके न्याय के लिए गुहार लगाई है। वहीं, ग्राम पंचायत ढाणी गोपाल में सुदेश पूनिया व रेशमा देवी गोदारा के बीच सरपंच पद को लेकर कड़ा मुकाबला था, जिसमें सुदेश पूनिया को 7 मतों से विजयी घोषित कर दिया गया। इसको लेकर चुनाव परिणाम को कोर्ट में चैलेंज कर दिया गया है। 15 फरवरी को निर्वाचित सरपंच व अन्य उम्मीदवारों को जवाब दाखिल करना है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं बीडीपीओ
खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रविंद्र दलाल ने बताया कि ढाणी गोपाल व चौबारा के नवनिर्वाचित सरपंच के परिणाम को न्यायालय में चुनौती दी गई है। इसको लेकर दोनों ही सरपंचों को जवाब तलबी के लिए 15 फरवरी को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed