फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Panchayat minister said amid the ongoing ruckus on Uchana seat - the one who won by 50 thousand votes will contest the election

Fatehabad News: उचाना सीट पर चल रहे घमासान के बीच पंचायत मंत्री बोले- जो 50 हजार वोट से जीतकर आया वही चुनाव लड़ेगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
Panchayat minister said amid the ongoing ruckus on Uchana seat - the one who won by 50 thousand votes will contest the election
पत्रकारों से बातचीत करते पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली।
टोहाना। जींद जिले की उचाना विधानसभा सीट पर चल रही भाजपा-जजपा नेताओं की बयानबाजी में अब पंचायत एवं विकास मंत्री देवेंद्र सिंह बबली भी कूद पड़े हैं। बबली ने कहा है कि जो 50 हजार वोट से चुनाव जीत कर आया है, वही उचाना से चुनाव लड़ेगा। इसमें किसी तरह की शंका ही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

टोहाना में पत्रकारों से बातचीत में पंचायत मंत्री ने इनेलो की परिवर्तन पदयात्रा के टोहाना क्षेत्र में पहुंचने पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि इस समय यात्राओं का सीजन चल रहा है। इस यात्रा का कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। क्योंकि जो हाल इनेलो का 2019 के विधानसभा चुनाव में हुआ था, वही आगे होने वाला है। पहले भी इनेलो का एक विधायक था और आगे भी वही रहेगा। बबली ने कहा कि वह इस यात्रा के लिए इनेलो को शुभकामनाएं देते हैं।
विज्ञापन

टोहाना में और तेज होगा विकास

मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि आने वाले समय में टोहाना क्षेत्र में विकास और तेज होगा। जल्द ही टोहाना में नए बस स्टैंड, सरकारी अस्पताल व मेडिकल कॉलेज के अलावा सुरेवाला बाईपास का निर्माण शुरू करवाया जाएगा। इससे क्षेत्र के विकास को नए पंख लगेंगे। रोजगार के भी साधन बढ़ेंगे। इस दौरान सब्जी मंडी में मंत्री देवेंद्र सिंह बबली का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान देवेंद्र बबली ने अनाज मंडी में 56 लाख रुपये की लागत से बनने वाले शेड का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed