{"_id":"642b01a1c56b42fe0e08c6c4","slug":"panchayat-minister-reprimanded-the-officials-fatehabad-news-c-21-hsr1034-97634-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पंचायत मंत्री ने अधिकारियों को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पंचायत मंत्री ने अधिकारियों को लगाई फटकार
Mon, 03 Apr 2023 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 03 Apr 2023 10:11 PM IST
विज्ञापन
भूना (फतेहाबाद)। भूना रेस्ट हाउस में सोमवार को जनता दरबार में कई माह से उपभोक्ता को बिजली कनेक्शन न मिलने की शिकायत पर विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने एसडीओ जोजो तनेजा व जेई लक्ष्मण शर्मा को फटकार लगाई। मंत्री ने दोनों अधिकारियों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ये दुकान सी बंद कर दो और दफ्तरों में बैठकर आने वाले लोगों का कार्य करना सीख लो। उन्होंने बिजली निगम के एसई व एक्सईएन को जनता दरबार में न आने पर कारण बताओ नोटिस भी जारी करवाया है।
दरअसल, सोमवार को पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने सोमवार को जनता दरबार लगाया। जनता दरबार में शिकायतकर्ता रामकुमार ने बताया कि उसे पिछले कई महीनों से बिजली का घरेलू कनेक्शन नहीं मिल रहा है। अधिकारी उसे टरका रहे हैं, जिस पर मंत्री ने जेई व एसडीओ से जवाब तलब किया तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, इसलिए मंत्री भड़क गए। दरबार में बिजली निगम की 50 से ज्यादा शिकायतें शहर व गांवों के उपभोक्ताओं ने की। मंत्री ने बिजली, कृषि, पंचायती राज, पब्लिक हेल्थ, सिंचाई विभाग व राजस्व विभाग सहित विभिन्न विभागों से संबंधित 160 शिकायतों की सुनवाई की और अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से निवारण करने के निर्देश दिए।