{"_id":"69fe37a8ff6a3d84ef03a442","slug":"panchayat-by-election-campaigning-ends-voting-tomorrow-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-153485-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत उपचुनाव : प्रचार थमा, कल मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत उपचुनाव : प्रचार थमा, कल मतदान
Sat, 09 May 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 09 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
रतिया खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी हनीश कुमार उम्मीदवारों की मौजूदगी में ईवीएम मशीनों की कमिश्
फतेहाबाद। पंचायती राज उपचुनाव-2026 के तहत टोहाना ब्लॉक के गांव कुलां तथा नागपुर ब्लॉक के गांव तमासपुरा में 10 मई को होने वाले उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार थम गया है। अब रविवार को यहां पर मतदान प्रक्रिया करवाई जाएगी।
इन चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कानून व्यवस्था के अनुरूप संपन्न करवाने के लिए जिला मजिस्ट्रेट अनुराग ढालिया ने चुनाव प्रभावित क्षेत्रों में हथियारों के प्रदर्शन और शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। इसके तहत लाइसेंसी हथियारों सहित बंदूक, तलवार, लाठी, बरछा, कुल्हाड़ी, गंडासा, चाकू तथा अन्य ऐसे हथियार, जिनका उपयोग हिंसा या हमला करने में किया जा सकता है पर प्रतिबंध रहेगा।
हालांकि म्यानबंद कृपाण को इस आदेश से छूट दी गई है। यह आदेश चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक प्रभावी रहेगा। इसके साथ ही गांव कुलां ब्लॉक टोहाना तथा गांव तामसपुरा ब्लॉक नागपुर के तीन किलोमीटर क्षेत्राधिकार में आने वाले सभी शराब ठेकों एवं शराब विक्रय केंद्रों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
मतदान केंद्र अति संवेदनशील, सुरक्षा रहेगी पुख्ता
रतिया। गांव तामसपुरा में सरपंच पद के लिए मतदान के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं। सहायक चुनाव प्रभारी एवं रतिया खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी हनीश कुमार ने बताया कि गुरप्रीत सिंह और मलकीत उर्फ मलकियत सिंह के बीच मुकाबला है। शुक्रवार को दोनों उम्मीदवारों की मौजूदगी में ईवीएम की कमिश्निंग और मॉक जांच की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। चुनाव की संवेदनशीलता को देखते हुए दोनों ही केंद्रों को अति संवेदनशील घोषित किया है। चुनाव के ओवरऑल इंचार्ज एवं एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए नायब तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। संवाद