फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Panchayat and Development Minister Devendra Singh Babli conducts surprise inspection at Municipal Council and Hospital

पंचायत एवं विकास मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने नगर परिषद व अस्पताल में किया औचक निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Panchayat and Development Minister Devendra Singh Babli conducts surprise inspection at Municipal Council and Hospital
अस्पताल में आए मरीज को आर्थिक मदद करते हुए देवेंद्र सिंह बबली - फोटो : Fatehabad
टोहाना (फतेहाबाद)। विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने मंगलवार दोपहर को टोहाना नगर परिषद कार्यालय व नागरिक अस्पताल में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री को नगर परिषद के ईओ सहित चार बड़े अधिकारी गैर हाजिर मिले। मंत्री ने सभी को एसडीएम के माध्यम से कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने नगर परिषद में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी जांची ताकि अधिकारियों से जवाब लिया जा सके। बाद में मंत्री के आदेश पर एसडीएम प्रतीक हुड्डा ने नगर परिषद के ईओ संदीप सोलंकी, एमई रमन कुमार, अनुभाग अधिकारी जयपाल और भवन निरीक्षक बलजीत सिंह को नोटिस जारी किया। इसके बाद मंत्री ने नागरिक अस्पताल में भी सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

दोपहर करीब सवा तीन बजे कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। बबली सबसे पहले नगर परिषद के बड़े अधिकारियों के कमरों में पहुंचे। करीब 45 मिनट के निरीक्षण के दौरान मंत्री को नगर परिषद के ईओ संदीप सोलंकी, एमई रमन कुमार व भवन निरीक्षक बलजीत सिंह गैर हाजिर मिले जबकि अनुभाग अधिकारी जयपाल सिंह का रजिस्टर में हाजिरी कॉलम खाली दिखाया गया। इस पर उन्होंने तत्काल एसडीएम प्रतीक हुड्डा को फोन करके सभी अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसकी एक कॉपी उपायुक्त व जिला नगर आयुक्त को आगामी कार्रवाई के लिए भी भेजने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद कार्यालय में औचक निरीक्षण करने पर काफी कमियां मिली है। कुछ अधिकारियों की हाजिरी नहीं लगी थी, जिनकी लगी हुई थी, वे कार्यालय में नहीं मिले। गैरहाजिर अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। कुछ अधिकारियों की लगातार शिकायतें आ रही है, जिनकी कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।
- देवेंद्र सिंह बबली, विकास एवं पंचायत मंत्री, हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed