{"_id":"69838a8cc5454bdc710b2913","slug":"painter-working-at-retired-dsps-house-dies-after-falling-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-148087-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सेवानिवृत्त डीएसपी की कोठी पर काम कर रहे पेंटर की गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सेवानिवृत्त डीएसपी की कोठी पर काम कर रहे पेंटर की गिरने से मौत
Wed, 04 Feb 2026 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। सेक्टर 3 में सेवानिवृत्त डीएसपी भगताराम की कोठी पर रंग-रोगन का काम कर रहे पेंटर धर्मवीर (60) निवासी अशोकनगर की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मामले में इत्तफाकिया की कार्रवाई की है।
परिजनों के मुताबिक धर्मवीर पिछले तीन-चार दिन से सेक्टर 3 स्थित सेवानिवृत्त डीएसपी की कोठी में रंग रोगन का काम कर रहा था। बुधवार सुबह करीब 10 बजे वह तीसरी मंजिल पर रंग-रोगन कर रहा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा। नीचे गिरा देख आसपास मौजूद लोगों ने उसे संभाला और तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
वहां पर चिकित्सकों ने उसकी जांच की लेकिन गंभीर चोटों के चलते उसकी जान नहीं बच सकी। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। धर्मवीर मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। धर्मवीर तीन बेटों का पिता था। शहर थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि मामले में परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया की कार्रवाई करके शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार को सौंप दिया है।