{"_id":"6ac3d703ddfd2690900591bf","slug":"paddy-procurement-at-msp-begins-queues-of-tractor-trolleys-outside-mandis-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-162401-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: एमएसपी पर धान की खरीद शुरू, मंडियों के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: एमएसपी पर धान की खरीद शुरू, मंडियों के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतार
विज्ञापन
शहर की पुरानी अनाजमंडी में रखी धान की ढेरियां। संवाद
फतेहाबाद। अनाज मंडियों में सोमवार को एमएसपी पर धान की खरीद शुरू हो गई। छह दिनों के इंतजार के बाद सरकारी खरीद शुरू होने से किसानों को राहत मिली। खरीद शुरू होने की सूचना मिलते ही मंडियों के बाहर धान से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें लग गईं।
मंडियों में दिनभर फसल लेकर पहुंचने वाले किसानों की आवाजाही बनी रही। सरकार की ओर से 29 सितंबर से खरीद शुरू करने के आदेश जारी कर दिए थे लेकिन पोर्टल पर किसानों का सत्यापन अधूरा रहने से किसानों को इंतजार करना पड़ा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से पहले दिन करीब 5 हजार क्विंटल परमल धान की खरीद की गई।
विभाग के अनुसार सोमवार को मंडियों में धान की आवक भी काफी अधिक रही। शहर की नई और पुरानी अनाजमंडी के गेटों पर कुल 972 गेटपास जारी हुए, जबकि करीब 46 हजार क्विंटल धान की आवक दर्ज की गई। किसान अपनी फसल लेकर मंडियों में पहुंचे जिससे मंडियों के बाहर वाहनों की कतारें देखने को मिलीं।
विज्ञापन
-- -
छह दिन बाद खरीद शुरू होने से किसानों को राहत
एमएसपी पर सरकारी खरीद शुरू होने का किसानों को पिछले छह दिनों से इंतजार था। खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं होने के कारण किसान अपनी फसल बेचने को लेकर असमंजस में थे। सोमवार को सरकारी खरीद शुरू होने के बाद किसानों ने राहत मिली है। किसानों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में खरीद की प्रक्रिया तेज होगी और मंडियों में जमा उनकी फसल जल्द बिक सकेगी।
-- -
ज्यादातर ढेरियों में नमी मानक के अनुरूप
मंडी में पहुंची ज्यादातर धान की ढेरियों में नमी की मात्रा 17 प्रतिशत से कम रही। इसके चलते किसानों को फसल बेचने में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। नमी निर्धारित मानक के अनुरूप होने के कारण धान की खरीद प्रक्रिया अपेक्षाकृत आसानी से आगे बढ़ी। किसानों का कहना है कि यदि इसी तरह खरीद सुचारु रूप से चलती रही तो मंडियों में फसल के उठान और बिक्री को लेकर भी स्थिति बेहतर बनी रहेगी।
-- -
आवक बढ़ने की संभावना
धान की कटाई का सीजन आगे बढ़ने के साथ आने वाले दिनों में मंडियों में आवक और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में किसानों को समय पर खरीद, उठान और भुगतान की सुविधा मिलना जरूरी होगा। सोमवार को खरीद शुरू होने से किसानों को फिलहाल राहत मिली है।
-- -
सोमवार सुबह ही अनाजमंडी में फसल लेकर पहुंचा था। मेरी फसल में नमी की मात्रा 15 फीसदी तक थी जिससे मंडी में आते ही मेरी फसल की खरीद हो गई। अब तौलाई शुरू होने की उम्मीद है।
- किसान निहाल सिंह।
-- -
सोमवार से धान की सरकारी खरीद प्रक्रिया शुरू होने से मेरी फसल की खरीद हो गई। मैं पिछले चार दिनों से मंडी में खरीद शुरू का इंतजार कर रहा था।
किसान मदन बिजारणियां।
-- -
धान की खरीद शुरू करवाने के लिए किसानों की कई दिनों से मांग जारी है। सोमवार को दोपहर के बाद खरीद शुरू होने से किसानों को राहत मिली है।
- किसान रविंद्र।
-- -- -- -
:: एमएसपी पर धान की खरीद शुरू कर दी गई है। अब नियमों के मुताबिक खरीद जारी रहेगी। इससे किसानों को फसल बेचने में परेशानी नहीं होगी। किसानों से अपील है कि वे फसल को पूरी तरह से सुखाकर ही मंडी में लाए ताकि खरीद करने में परेशानी न हो।
- अमित रोहिल्ला, सचिव मार्केट कमेटी, फतेहाबाद।