{"_id":"6ac3df97e8cacf6ba2055914","slug":"toofan-eleven-won-the-under-17-cricket-league-title-by-15-runs-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-162419-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: तूफान इलेवन ने 15 रन से जीता अंडर-17 क्रिकेट लीग का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: तूफान इलेवन ने 15 रन से जीता अंडर-17 क्रिकेट लीग का खिताब
Mon, 05 Oct 2026 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
अंडर-17 क्रिकेट लीग के फाइनल विजेता तूफान इलेवन को ट्राफी देते हुए आयोजक व मुख्य अतिथि :संवाद
रतिया। धमीजा प्रेजेंट्स अंडर-17 क्रिकेट लीग का रविवार को फाइनल के साथ समापन हुआ। फाइनल में तूफान इलेवन ने खोखर एंड रूपल आर्मी को 15 रन से हराकर खिताब जीता। प्रभजोत पन्नू को 54 रन की शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विजेता टीम को ट्रॉफी और 17 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। टॉस जीतकर खोखर एंड रूपल आर्मी ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। तूफान इलेवन ने प्रभजोत पन्नू के 54 रन की बदौलत निर्धारित पारी में 124 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खोखर एंड रूपल आर्मी की पूरी टीम 107 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह तूफान इलेवन ने 15 रन से जीत दर्ज कर ली।
खोखर एंड रूपल आर्मी को ट्रॉफी के साथ 11 हजार रुपये का पुरस्कार मिला। तीसरे स्थान पर रही रतिया ईगल्स को ट्रॉफी और 5100 रुपये दिए गए। शुभम श्योराण को मैन ऑफ द सीरीज, सौरभ दूदी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और नमन भुक्कल को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।
विज्ञापन
पुरस्कार वितरण समारोह में हरियाणा सरकार के ड्रग-फ्री अभियान के ब्रांड एंबेसडर सियाज पूनिया ने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहकर खेलों से जुड़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करते हैं।
आयोजक अमन अरोड़ा, वीरपाल कलोठा और हरप्रीत भुल्लर ने सभी सहयोगियों का आभार जताया। समारोह में शहर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, रमन वालाना, कमल अरोड़ा, प्रमोद बंसल, सतीश हांडा, आशी गर्ग, महेश तनेजा, मोहित, गौरव बिश्नोई और जगसीर जग्गू सहित अन्य मौजूद रहे।