फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Demand raised for the release of imprisoned Sikhs; protest march held

Fatehabad News: बंदी सिखों की रिहाई की मांग, निकाला रोष मार्च

Mon, 05 Oct 2026 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 05 Oct 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Demand raised for the release of imprisoned Sikhs; protest march held
बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर रोष मार्च में शामिल संगत : संवाद
रतिया। जेलों में बंद सिख बंदियों की रिहाई की मांग को लेकर सोमवार को सिख संगत ने रोष मार्च निकाला। मार्च गुरुद्वारा साहिब पुराना बाजार से शुरू होकर तहसील परिसर पहुंचा। संगत ने लंबे समय से जेलों में बंद सिखों के मामलों में मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की मांग की।
विज्ञापन

मार्च में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा, काका सिंह लधुवास, इकबाल सिंह खोखर, गुरु ग्रंथ साहिब सेवा ट्रस्ट के सचिव गुरचरन सिंह और गुरमेल सिंह सहनाल सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। संगत ने वाहेगुरु का जाप करते हुए बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारे लगाए। मंच संचालन इंद्रपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन

मार्च के बाद जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम रतिया के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लंबे समय से जेलों में बंद सिखों के मामलों में कानून के अनुसार रिहाई, सजा में छूट अथवा उचित राहत देने की मांग की गई। बार एसोसिएशन रतिया ने भी मार्च को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर ट्रस्ट प्रधान जरनैल सिंह, गुरु हरगोबिंद साहिब सेवा ट्रस्ट के प्रधान फतेह सिंह भुल्लर, गुरु रामदास सेवा समिति के प्रधान जगसीर सिंह, हरियाणा ग्रंथी सभा के प्रधान हाकम सिंह, बाबा कश्मीरा सिंह, बाबा हरप्रीत सिंह, सतनाम सिंह लांबा, निर्मल सिंह बाड़ा और रूप सिंह सहित विभिन्न धार्मिक संस्थाओं व जत्थेबंदियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed