{"_id":"65369df98d7348b96f0b7946","slug":"paddy-payment-made-to-98-percent-farmers-offtake-slow-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-7444-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 98 फीसदी किसानों को धान का हुआ भुगतान, उठान धीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 98 फीसदी किसानों को धान का हुआ भुगतान, उठान धीमा
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद की अनाज मंडियों में अब तक चार लाख 34 हजार 675 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है और खरीद भी लगातार हो रही है। बड़ी बात यह है कि किसानों को उनकी फसल का भुगतान भी लगातार जारी है। खरीद एजेंसियों द्वारा अब तक खरीदी गई धान का 98 फीसदी भुगतान किसानों को कर दिया गया है। हालांकि उठान का काम अभी भी ढीला है।
फतेहाबाद जिले की सात अनाज मंडियों व 38 खरीद केंद्रों पर धान की खरीद की जा रही है। फतेहाबाद में इस बार अब तक चार लाख 34 हजार 675 मीट्रिक टन धान की आवक पूरे जिले में आ चुकी है और इसकी खरीद भी विभिन्न एजेंसियों के द्वारा की गई है। हालांकि मंडियों में लिफ्टिंग का काम धीमा ही चल रहा है। अब तक मात्र तीन लाख 38 हजार 322 मीट्रिक टन धान की लिफ्टिंग हुई है। मंडियों में अभी भी 96 हजार 353 मीट्रिक टन धान अभी भी पड़ा है। जिले की मंडियों में 77 फीसदी धान का उठान हुआ है। धान का उठान न होने के कारण किसानों को अनाज मंडी के बाहर धान की ढेरियां लगानी पड़ रही हैं। वहीं किसानों को उनकी फसल का भुगतान लगातार जारी है। 32 हजार 321 किसानों को अब तक 730.2 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है, जो कुल भुगतान का 98 फीसदी है।
पिछले साल आया था नौ लाख मीट्रिक टन से अधिक धान
फतेहाबाद में पिछले साल नौ लाख 26 हजार 268 मीट्रिक टन धान की आवक हुई थी। इस बार अब तक चार लाख 34 हजार 675 मीट्रिक टन धान आ चुका है। अभी भी खेतों में धान पड़ा है और इस बार पिछले साल का रिकार्ड टूटने की उम्मीद है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
खरीद एजेंसियों द्वारा किसानों की धान की फसल लगातार खरीदी जा रही है और भुगतान भी समय पर हो रहा है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने अब तक 96 फीसदी, हैफेड ने 99 फीसदी व हरियाणा वेयर हाउस कॉर्पोरेशन ने 97 फीसदी धान का भुगतान कर दिया है।
-विनीत जैन, डीएफएससी, फतेहाबाद।