फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Paddy crop lifting slowed down in the grain markets of the district, payment to farmers stuck

Fatehabad News: जिले की अनाज मंडियों में धान की फसल का उठान धीमा, किसानों का भुगतान अटका

Sun, 13 Oct 2024 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 13 Oct 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Paddy crop lifting slowed down in the grain markets of the district, payment to farmers stuck
फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में धान का उठान करते मजदूर।
फतेहाबाद। राइस मिलरों की हड़ताल खत्म होने के बाद परमल धान की खरीद शुरू हो गई है। इससे धान की खरीद में तेजी आई है। इसके चलते जिले की सभी अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों पर धान की आवक और खरीद जाेराें पर है।
विज्ञापन

वहीं, खरीद एजेंसियों और राइस मिलरों के द्वारा धान की फसल का उठान भी शुरू कर दिया गया है। इससे किसानों और आढ़तियों को राहत मिल सकी है। शनिवार को फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में धान की फसल को लेकर पहुंचे किसान नौरंग, कृष्ण, पवन, विष्णु, लाल चंद और विक्रमजीत आदि ने बताया कि मंडी में धान की फसल का उठान धीमा हो रहा है। इससे शेड के नीचे फसलें रखने की जगह नहीं है।
विज्ञापन

इसके कारण किसानों को फसल सुखाने के लिए धान की फसल को खुले आसमान के नीचे रखना पड़ रहा है। इससे फसलों में ओस के गिरने से नमी की मात्रा बढ़ रही है। ऐसे में सरकार को नमी की तय मात्रा 17 फीसदी को बढ़ाकर 20 तक करनी चाहिए ताकि किसानों को मंडी में फसल की बिक्री का इंतजार न करना पड़ा। धान की फसल के धीमे उठान को लेकर व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश ने बताया कि फतेहाबाद की पुरानी और नई अनाज मंडी में डेढ़ लाख के करीब धान के बैग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके कारण दोनों अनाज मंडियां धान की फसल से अट चुकी है। हालांकि खरीद एजेंसियों ने धान का उठान शुरू कर दिया लेकिन उठान में तेजी नहीं लाई गई। किसानों को फसलों का भुगतान उठान होने के 72 घंटों के बाद होता है। उठान नहीं होने के कारण किसानों को उनकी फसल का भुगतान नहीं हो रहा है। वहीं एक दिन में 20 हजार बैगों का उठान होना चाहिए, लेकिन उठान 2 हजार बैगों को हो रहा है। ऐसे में खरीद एजेंसियों और राइस मिलरों को उठान के लिए गाड़ियाें की संख्या बढ़ानी चाहिए ताकि किसानों का उनकी फसल का भुगतान समय पर हो सके।


अब तक मंडियों में हुई खरीद
जिले की सभी अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों पर अब तक परमल धान की खरीद 20860 मीट्रिक टन हुई है। इसमें से खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 2,226 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 11,309 मीट्रिक टन और वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा 7,325 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। वहीं, उठान मात्र करीब 100 मीट्रिक टन हुआ है। मंडियां धान से अटी हुई हैं।
-------------
एडीसी ने किया अनाज मंडी का निरीक्षण
अतिरिक्त उपायुक्त राहुल मोदी ने शनिवार को फतेहाबाद की अनाज मंडियों का निरीक्षण कर धान खरीद प्रबंधों व सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने मार्केट कमेटी अधिकारियों को मंडियों में शौचालय की व्यवस्था सुदृढ़ करने के आदेश देते हुए मंडी में बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं सुचारू रखने के आदेश दिए। संबंधित विभाग बिजली, शौचालय, पेयजल इत्यादि की समुचित व्यवस्थाएं की जाएं। एडीसी ने कहा कि किसानों को फसल बेचने में कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी, इसके लिए सरकार व प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
------
मैं पिछले चार दिनों से फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में धान की फसल को बेचने के लिए खरीदारों का इंतजार कर रहा हूं। जब खरीदारों ने फसल में नमी की मात्रा की जांच की तो उसमें 20 प्रतिशत नमी पाई गई है। इसके कारण मेरी फसल की खरीद नहीं हो सकी है। सरकार को किसानाें को नमी मात्रा में छूट देनी चाहिए।
-दिनेश कुमार, किसान, गांव धांगड़।
------
मैं पिछले 6 दिनों से फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी मं धान की फसल को सुखाकर बेचने का इंतजार कर रहा हूं। मैं जब फसल को मंडी में लेकर आया था तो उस समय मेरी फसल में नमी की मात्रा 20 प्रतिशत थी लेकिन अब ओस गिरने और ठंड बढ़ने से नमी की मात्रा 22 फीसदी तक पहुंच गई है।

-विष्णु, किसान, गांव भोडियाखेड़ा।
------
:: मंडी में धान की खरीद का काम जोरों पर है। फसल का उठान करने के लिए गाड़ियां लगा दी है। इस कारण फसल का साथ-साथ ही उठान किया जाएगा ताकि किसानों को मंडी में फसल रखने में कोई परेशानी नहीं होगी।
-यशपाल मेहता, सचिव, मार्केट कमेटी फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed