फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Paddy arrivals have increased, while a slow pace of lifting has led to a shortage of space in the mandis

Fatehabad News: धान की आवक बढ़ी, उठान धीमा होने से मंडियों में जगह की कमी

Mon, 19 Oct 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 19 Oct 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Paddy arrivals have increased, while a slow pace of lifting has led to a shortage of space in the mandis
फतेहाबाद। धान की फसल से अटी शहर की पुरानी अनाजमंडी। संवाद
फतेहाबाद। अनाज मंडियों में धान की आवक तेज होने और उठान धीमा रहने से फसल रखने के लिए जगह की कमी होने लगी है। मंडियों में खरीदे गए धान का स्टॉक लगातार बढ़ रहा है। इससे किसानों को अपनी फसल उतारने और रखने के लिए जगह नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

जिले में रोजाना औसतन 1,45,820 क्विंटल धान की आवक हो रही है जबकि उठान 1,10,380 क्विंटल का ही हो रहा है। इस तरह प्रतिदिन आवक और उठान के बीच 35,440 क्विंटल का अंतर बना हुआ है। जिले में अब तक 9,76,540 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है जबकि 7,22,770 क्विंटल धान की खरीद अभी बाकी है।
विज्ञापन

ऐसे में मंडियों में जगह बनाए रखने के लिए खरीदे गए धान का समय पर उठान करना जरूरी हो गया है। आवक के मुकाबले उठान कम रहने से मंडियों में स्टॉक बढ़ रहा है और नई फसल के लिए जगह जुटाना चुनौती बनता जा रहा है। किसानों ने संबंधित एजेंसियों से उठान में तेजी लाने की मांग की है, ताकि मंडियों में फसल रखने की समस्या न बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
किसानों को करना पड़ सकता है इंतजार
अनाजमंडी के आढ़ती आजाद कुमार, सुरेश गोयल, गुलाब सिंह और राकेश कुमार ने बताया कि जगह की कमी के धान की बोरियों के ढेर लगाने पड़ रहे हैं। उठान के लिए ट्रक मंडी के अंदर नहीं आ पा रहे हैं। इससे किसानों को धान उतारने और रखने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं मिल रही है। किसानों को धान की फसल रखने के लिए जगह का इंतजार करना पड़ा रहा है। किसानों को राहत देने के लिए जरूरी है कि खरीदे गए धान का उठान तेजी से किया जाए, ताकि मंडियों में जगह खाली हो सके।
--
उठान बढ़ाने की जरूरत
व्यापार मंडल के प्रधान रमेश तनेजा ने बताया कि धान की खरीद प्रक्रिया एक माह तक ओर जारी रहेगी। ऐसे में आवक, खरीद और उठान के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी है। उठान की गति बढ़ने से मंडियों में जगह की समस्या कम हो सकती है और किसानों को अपनी फसल बेचने में सुविधा मिलेगी। धान के सीजन में व्यवस्थाएं सुचारू बनाए रखने के लिए मंडियों से खरीदे गए धान का समय पर उठान होना चाहिए।

-
:: फसल की खरीद सुचारू रूप से की जाए तथा खरीदे गए धान का उठान समय पर सुनिश्चित किया जाए। किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए, ताकि उन्हें अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
कुशलपाल बूरा, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed