{"_id":"67aa3aac3b56ae7a6b0c7ca8","slug":"oxygen-plant-started-in-civil-hospital-after-20-days-parts-ordered-from-delhi-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-129132-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अस्पताल में 20 दिन के बाद शुरू हुआ ऑक्सीजन प्लांट, दिल्ली से आए पार्ट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अस्पताल में 20 दिन के बाद शुरू हुआ ऑक्सीजन प्लांट, दिल्ली से आए पार्ट्स
Mon, 10 Feb 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 10 Feb 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट को शुरू करते हुए तकनीशियनस्त्रोत स्वास्थ्य व
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में 20 दिन से बंद ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो गया है। दिल्ली से आए दो इंजीनियर ने प्लांट में आई तकनीकी खराबी को ठीक किया और खराब पार्ट्स को बदला। इसके बाद सोमवार को एक बार फिर से 500 एलपीएम का प्लांट शुरू हो गया।
प्लांट बंद होने से अस्पताल प्रशासन को सिलिंडरों की सप्लाई मंगवानी पड़ रही थी। लेकिन अब प्लांट से सीधा आईसीयू, इमरजेंसी वार्ड, जच्चा-बच्चा वार्ड, नर्सरी, नशा मुक्ति केंद्र आदि जगहों पर सप्लाई शुरू हो गई है। नागरिक अस्पताल में पिछले माह 21 जनवरी की सुबह अचानक प्लांट बंद हो गया था। इसके चलते ऑक्सीजन सप्लाई बंद हो गई थी।
इंजीनियर की टीम ने जब प्लांट को चेक किया तो कई पार्ट्स में खामियां मिली। इसके चलते दिल्ली से पार्ट्स मंगवाए गए और इसे ठीक किया गया। इस प्रक्रिया में करीब 20 दिन लग गए। सोमवार को प्लांट शुरू होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन
- 25 से 30 सिलिंडरों की पड़ रही थी जरूरत
नागरिक अस्पताल में प्लांट बंद होने से इमरजेंसी के लिए ऑक्सीजन सिलिंडरों से सप्लाई को जोड़ा गया। अस्पताल में रोजाना 25 से 30 सिलिंडरों की जरूरत पड़ रही थी। हालांकि अब प्लांट शुरू होने से सिलिंडरों को बार-बार बदलने का झंझट खत्म होगा।
- चोरों का अब तक नहीं लग पाया सुराग
नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट बंद होने के बाद कॉपर पाइपें चोरी होने का भी पता चला था। अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट बंद होने के बाद कर्मचारी जब सिलिंडर से सप्लाई शुरू करने के लिए पहुंच थे तो इमरजेंसी के सामने, डिस्पेंसरी के पास बने कक्ष और नशा मुक्ति केंद्र में बने प्वाइंट से कॉपर पाइपें गायब मिली थी। जांच में करीब 60 पाइप चोरी हुई मिली। इसके बाद प्रशासन में हड़कंप मचा और जांच शुरू की गई। दूसरी तरफ अभी तक चोरों का सुराग नहीं लग पाया है।
- नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो गया है। तकनीकी दिक्कत आई थी, जिसे ठीक कर दिया गया है। अब प्लांट से ही ऑक्सीजन की सप्लाई जारी है।
- प्रेम चंद, बायोमेडिकल इंजीनियर
- ऑक्सीजन प्लांट को शुरू कर दिया गया है। इसके लिए पार्ट्स बाहर से मंगवाने पड़े हैं, इस वजह से इसे शुरू करने में समय लग गया। हालांकि इस दौरान सप्लाई बाधित नहीं होने दी है। अस्पताल प्रशासन के दूसरा विकल्प भी है। सिलिंडर से मरीजों को ऑक्सीजन की सप्लाई दी गई।
- मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन, फतेहाबाद।