{"_id":"608ee4b28ebc3e8dc07161ce","slug":"oxygen-beds-are-not-empty-in-kovid-ward-now-in-emergency-ward-filing-of-infected-people-fatehabad-news-rtk6069437123","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड वार्ड में ऑक्सीजन बेड खाली नहीं, अब इमरजेंसी वार्ड में संक्रमितों को दाखिल करने की नौबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड वार्ड में ऑक्सीजन बेड खाली नहीं, अब इमरजेंसी वार्ड में संक्रमितों को दाखिल करने की नौबत
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण नागरिक अस्पताल फतेहाबाद के कोविड वार्ड में बेड खाली नहीं है। हालात ये हैं कि अब अस्पताल प्रशासन ने इमरजेंसी वार्ड में कोरोना संक्रमित मरीजों को दाखिल करना शुरू कर दिया है। इमरजेंसी में कोरोना संक्रमित मरीजों को दाखिल करके ऑक्सीजन कंसंट्रेटर से ऑक्सीजन दी जा रही है।
अस्पताल में पहले कोविड मरीजों के लिए पहले 32 बेड लगाए गए थे। इसके बाद पुरुष वार्ड में भी 24 बेड लगाए गए लेकिन बावजूद इसके अस्पताल में बेड नहीं हैं। हालात यहां तक हो गए हैं कि इमरजेंसी वार्ड में भी बेड खाली नहीं हैं। यहां भी 10 मरीजों को दाखिल किया जा चुका है। नागरिक अस्पताल के कोविड वार्ड में गंभीर मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। यहां पर पिछले चार दिनों में 21 मौतें हो चुकी हैं। अस्पताल में एक फिजिशियन, दो एनाथिसिया विशेषज्ञ तथा पांच मेडिकल ऑफिसर तैनात हैं।
ऑक्सीजन का स्टॉक सीमित
नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण ऑक्सीजन की भी कमी आ रही है। हालात यह है कि स्टॉक सीमित है। एक घंटे का स्टॉक रहने पर सप्लाई पहुंच रही है। कई मरीजों को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर से दी जा रही है।