{"_id":"66f354353b5005f1bf017ec7","slug":"ownership-will-be-in-the-name-of-the-municipal-council-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-122819-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मोबाइल मार्केट के दुकानदारों को भी मिलेगा मालिकाना हक, नगर परिषद के नाम होगी मालकियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मोबाइल मार्केट के दुकानदारों को भी मिलेगा मालिकाना हक, नगर परिषद के नाम होगी मालकियत
Wed, 25 Sep 2024 05:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 25 Sep 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर निकाय की स्वामित्व योजना के तहत मोबाइल मार्केट के किरायेदारों को भी मालिकाना हक मिलने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। जगह की मालकियत जिला बोर्ड से नगर परिषद के नाम हो रही है। इसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
ऐसे में मोबाइल मार्केट, थाना रोड के 20 साल पुराने किरायेदारों को मालिकाना हक मिल सकेगा। फिलहाल नगर परिषद के पास स्वामित्व योजना के तहत 50 और आवेदन आए हैं। दस्तावेजों की जांच के बाद नगर परिषद रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू करेगा। कलेक्टर रेट भरकर किरायेदार रजिस्ट्री करवा सकेंगे। अब तक नगर परिषद 41 किरायेदारों के नाम रजिस्ट्री करवा चुका है।
नगर परिषद की शहर में करीब 720 दुकानें हैं। इसमें अधिकतर किराये पर दी गई हैं। नगर परिषद के सामने बनी मोबाइल मार्केट, क्लाथ मार्केट की जगह जिला बोर्ड के नाम होने के कारण किरायेदार दावा नहीं कर पा रहे थे। लेकिन अब ये जगह नगर परिषद के नाम करवाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके चलते अब स्वामित्व योजना के तहत किरायेदार आवेदन कर सकते है।
विज्ञापन
पुराने किरायेदारों को मिलेगी कलेक्टर रेट में ज्यादा छूट
नगर निकाय ने स्वामित्व योजना के तहत किरायेदारों को मालिकाना हक देने के लिए रजिस्ट्री को लेकर कलेक्टर रेट में छूट दी है। अगर कोई 20 साल पुराना किरायेदार हैं तो उसे 25 प्रतिशत कलेक्टर रेट में छूट दी गई है। अगर कोई 50 साल पुराना किरायेदार हैं तो उसे 50 फीसदी की छूट दी गई है।
नगर परिषद की शहर में दुकानों की स्थिति
जगह दुकानें
ऑटो मार्केट 417
बीघड़ रोड 4
जीटी रोड चौबारे 16
साइकिल मार्केट 22
कपड़ा मार्केट 153
देवी लाल मार्केट 17
जीटी रोड 21
हंस मार्केट 08
जवाहर चौक 03
मीट मार्केट 11
सब्जी मंडी 04
शॉपिंग कॉम्प्लेक्स 22
ठाकर बस्ती 01
थाना रोड 19
ट्यूबवेल के पास 03
स्वामित्व योजना के तहत जो भी आवेदन आ रहे हैं, उनके दस्तावेजों की जांच करके रजिस्ट्री की प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी। - सुरेंद्र कुमार, ईओ, नगर परिषद।