{"_id":"693ef8680a4325dd910d6d37","slug":"overloaded-vehicles-plying-on-the-roads-1436-challans-issued-in-19-months-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-145289-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड वाहन 19 माह में 1436 चालान काटे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड वाहन 19 माह में 1436 चालान काटे गए
विज्ञापन
फतेहाबाद से होकर गजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 9 से गुजरता ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली। संवाद
फतेहाबाद। जिले की मुख्य सड़कों, विशेष रूप से पंजाब-राजस्थान को जोड़ने वाले स्टेट हाईवे और राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर ओवरलोड वाहनों से अन्य वाहन चालकों की परेशानी बढ़ रही है। इन ओवरलोड वाहनों से यातायात व्यवस्था तो बाधित हो ही रही है, वहीं इससे सड़क सुरक्षा प्रभावित हो रही है।
वहीं जिले में ओवरलोडिंग की इस समस्या पर लगाम लगाने के लिए क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की ओर लगातार चालान प्रक्रिया जारी है। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया जा रहा है। पिछले वित्त वर्ष 2024-25 के वित्त वर्ष में आरटीए ने 999 ओवरलोड वाहनों के चालान कर 3,09,98,000 रुपये जुर्माना वसूला गया है।
वहीं इस वित्त वर्ष के पहले सात महीनों में भी कार्रवाई जारी रही है। इस अवधि में अब तक 437 ओवरलोड वाहनों का चालान किया जा चुका है। इन चालानों के माध्यम से ओवरलोड वाहन चालकों पर 1,43,02,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
सड़कों पर तूड़े से भरे हुए ट्रॉले और ट्रक गुजर रहे हैं। वाहन चालक निर्धारित वजन सीमा का उल्लंघन कर रहे हैं। ओवरलोडिंग की वजह से हादसे होने की आशंका बनी रहती है। हालांकि इनको रोकने के लिए आरटीए प्राधिकरण की ओर अभियान चलाकर लगातार चालान करने की प्रक्रिया जारी है।
-- -
:: ओवरलोड वाहनों की चालान की प्रक्रिया जारी है। किसी भी सूरत में ओवरलोडिंग नहीं होने दी जाएगी। वाहन मालिकों और चालकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और निर्धारित वजन सीमा से अधिक माल लोड न करें। सड़कों पर बढ़ते ओवरलोडिंग से हादसा होने का खतरा रहता है।
-संजय बिश्नोई, आरटीए, फतेहाबाद।