फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Overload truck entangled in high voltage wires in Tohana

Tohana: हाईवोल्टेज तारों में उलझा ओवरलोड ट्रक, ट्रांसफार्मर गिरने से क्षेत्र की बिजली हुई गुल

Mon, 31 Oct 2022 02:32 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 31 Oct 2022 02:32 PM IST
सार

ट्रांसफॉर्मर से खिंचाव होने से पीछे के दो-तीन खंभे भी गिर गए और तारें नीचे आ गिरी। इससे एक खच्चर तारों की चपेट में आ गया। खच्चर को जोरदार करंट लगा। काफी देर वह बेसुध पड़ा रहा तो लोगों ने उसे साइड में कर पानी डाला ताकि वह होश में आए।

विज्ञापन
Overload truck entangled in high voltage wires in Tohana
टोहाना में बिजली की तारों में फंसा ट्रक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

टोहाना के भूना रोड पर लकड़ियों से ओवरलोड ट्रक ऊपर से गुजर रही हाई वॉल्टेज तारों में उलझ गया। तारों मे खिंचाव होने से साथ खड़ा एक ट्रांसफॉर्मर पोल सहित एकदम नीचे गिर गया। थोड़ी देर बाद पीछे के दो-तीन पोल भी नीचे गिर गए और पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। मामले की सूचना पाकर शहर थाना प्रभारी राजपाल मौके पर पंहुचेञ। ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार को भूना रोड पर लकड़ियों से भरा एक ट्रक गुजर रहा था। ट्रक मे लकड़ियां ओवरलोड होने के कारण उसकी ऊंचाई काफी ज्यादा थी। इसी के चलते सड़क पर नीचे लटके हाई वॉल्टेज के तार ट्रक में फंस गए। ट्रक से जब खिंचाव हुआ तो तारों से जुड़ा ट्रांसफॉर्मर पोल सहित नीचे गिर गया। इससे जिससे उसका तेल निकल गया।  
विज्ञापन


ट्रांसफॉर्मर से खिंचाव होने से पीछे के दो-तीन खंभे भी गिर गए और तारें नीचे आ गिरी। इससे एक खच्चर तारों की चपेट में आ गया। खच्चर को जोरदार करंट लगा। काफी देर वह बेसुध पड़ा रहा तो लोगों ने उसे साइड में कर पानी डाला ताकि वह होश में आए। तारें नीचे गिरने से जान माल का नुकसान हो सकता था, लेकिन गनीमत थी कि वहां कोई नहीं था। ट्रक चालक भी बाल-बाल बच गया। वार्ड की बिजली लाइन ठप हो गई जिससे लोग परेशान रहे। थाना प्रभारी राजपाल ने कहा कि ट्रक की टक्कर से ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया था और लाइट भी ठप हुई है। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed