{"_id":"6b08835d63bcb291c30b8787","slug":"changing-platforms-is-a-challenge-waiting-for-lifts-and-escalators-fatehabad-news-c-127-1-ftb1009-165288-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: प्लेटफॉर्म बदलना चुनौती, लिफ्ट-एस्केलेटर का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: प्लेटफॉर्म बदलना चुनौती, लिफ्ट-एस्केलेटर का इंतजार
Fri, 27 Nov 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 27 Nov 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
जाखल रेलवे स्टेशन पर बने फुट ओवेरब्रिज का द्रश्य
जाखल। चार दिशाओं में रेल संपर्क और आसपास के गांवों के यात्रियों का प्रमुख केंद्र होने के बावजूद जाखल रेलवे जंक्शन पर प्लेटफॉर्म बदलना बुजुर्गों, दिव्यांगों और महिलाओं के लिए चुनौती बना हुआ है। स्टेशन पर तीन प्लेटफॉर्म हैं लेकिन इन पर जाने के लिए लिफ्ट या फिर एस्केलेटर की सुविधा नहीं है।
यात्रियों को फुट ओवरब्रिज की सीढ़ियां चढ़कर दूसरे प्लेटफॉर्म तक पहुंचना पड़ता है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार स्टेशन पर लिफ्ट या एस्केलेटर लगाने का फिलहाल कोई प्रस्ताव स्वीकृत अथवा विचाराधीन नहीं है।
जाखल जंक्शन से बठिंडा, दिल्ली, हिसार और लुधियाना के लिए ट्रेनें चलती हैं। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए भी यह स्टेशन महत्वपूर्ण केंद्र है। रोजाना यहां से 5000 से ज्यादा यात्रियों का आवागमन होता है।
विज्ञापन
ऐसे में तीन प्लेटफॉर्म के बीच सुविधाजनक आवाजाही की व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। खासकर बुजुर्गों, दिव्यांगों और छोटे बच्चों के साथ सफर करने वालों को सीढ़ियां चढ़ना मुश्किल होता है। कई यात्रियों को दूसरे लोगों की मदद लेनी पड़ती है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -
यात्रियों ने उठाई आवाज, रेलवे से मांगी सुविधा
शहरवासियों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने रेलवे प्रशासन से यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर लिफ्ट अथवा एस्केलेटर लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि चार दिशाओं में रेल संपर्क होने और बड़ी संख्या में यात्रियों के पहुंचने के कारण स्टेशन पर सुविधाओं का विस्तार जरूरी है। दिल्ली रेल मंडल के अधिकारियों के अनुसार जाखल स्टेशन एनएसजी-5 श्रेणी में आता है। यहां लिफ्ट या एस्केलेटर लगाने का कोई प्रस्ताव फिलहाल स्वीकृत अथवा विचाराधीन नहीं है।
-- -- -- -- -- --
सीढ़ियों से गुजरने में होती परेशानी
जाखल जंक्शन का महत्व आसपास के कई गांवों तक है। रेलवे अधिकारियों को स्टेशन का निरीक्षण करके यात्रियों की समस्याएं समझनी चाहिए। लिफ्ट और एस्केलेटर के लिए ठोस योजना बनाकर काम शुरू किया जाए।
- संजीव कुमार, शहरवासी
-- -- --
दिव्यांग यात्रियों के लिए एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तक आसानी से पहुंचना जरूरी है। मौजूदा व्यवस्था में दूसरों की मदद लेनी पड़ती है। स्टेशन को दिव्यांगों के अनुकूल बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए जाएं।
- रजत सिंगला, शहरवासी।
-- -- -- -- --
स्टेशन से आसपास के कई गांवों के लोग रेल यात्रा करते हैं। बुजुर्ग और दिव्यांग यात्रियों को फुट ओवरब्रिज की सीढ़ियां चढ़ने में दिक्कत होती है। यहां लिफ्ट की सुविधा प्राथमिकता से उपलब्ध करवाई जाए।
- दीपक खनेजा, समाजसेवी
-- -- -- -- -
रेलवे देशभर में आधुनिक सुविधाएं बढ़ा रहा है। जाखल जैसे महत्वपूर्ण जंक्शन पर भी यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखा जाना चाहिए। लिफ्ट या एस्केलेटर लगने से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को राहत मिलेगी।
- जगसीर सिंह, किसान