फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Over 50 complaints received over as street light repair contract ends

Fatehabad News: स्ट्रीट लाइट मरम्मत का ठेका खत्म, 50 से ज्यादा आईं शिकायतें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Over 50 complaints received over as street light repair contract ends
फतेहाबाद में नगर परिषद कार्यालय। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नगर परिषद का स्ट्रीट लाइट मरम्मत का टेंडर खत्म हो चुका है। 50 से ज्यादा शिकायतें चार दिनों में आ चुकी है लेकिन प्रशासन की तरफ से अभी तक शिकायतों की तरफ ध्यान नहीं दिया गया है। हालांकि उपप्रधान सविता टुटेजा का कहना है कि स्ट्रीट लाइट मरम्मत का ठेका बढ़वाया जा चुका है। वहीं सुपरवाइजर हरीश का कहना है कि अभी लिखित में आदेश नहीं आए हैं, ऐसे में कैसे मरम्मत कार्य एजेंसी शुरू कर सकती है।
विज्ञापन

नगर परिषद द्वारा लगाया गया स्ट्रीट लाइट मरम्मत का टेंडर 17 जनवरी को खत्म हो गया था। नए टेंडर की मंजूरी के लिए प्रस्ताव जिला नगर आयुक्त कार्यालय में भेजा जा चुका है। लेकिन इस बीच कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक के निलंबन के बाद कार्य अटक गए हैं। नए प्रस्ताव में स्ट्रीट लाइट मरम्मत और सामान का ठेका एक ही एजेंसी को दिया जाएगा। डीएमसी की मंजूरी के बाद ही नगर परिषद अधिकारी टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर सकेंगे। शहर में करीब साढ़े चार हजार स्ट्रीट लाइट लगी है। रोजाना 25 से 30 शिकायतें नगर परिषद कार्यालय में आती हैं।
विज्ञापन

कोट
स्ट्रीट लाइट मरम्मत का ठेका खत्म हो चुका है। ठेका बढ़ाने के कोई आदेश नहीं आए है। करीब 50 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं।
-हरीश कुमार, सुपरवाइजर, स्ट्रीट लाइट शाखा, नगर परिषद
कोट
स्ट्रीट लाइट मरम्मत का ठेका खत्म हो चुका है और लोगों को परेशानी न हो इसके चलते उन्होंने डीएमसी को कहकर एक माह के लिए ठेका बढ़वा दिया है। ईओ छुट्टी पर हैं इसके चलते लिखित आदेश जारी नहीं हो पाए हैं और मरम्मत काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सविता टुटेजा, उपप्रधान, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed