फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   ORS centers will be built in hospitals, 40 beds reserved

Fatehabad News: अस्पतालों में बनेंगे ओआरएस केंद्र, 40 बेड आरक्षित

Wed, 22 May 2024 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 22 May 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
ORS centers will be built in hospitals, 40 beds reserved
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में दा​खिल मरीज
फतेहाबाद। जिले में बढ़ती गर्मी और लू के कारण स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। इसके तहत सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र ने नागरिक अस्पताल और सीएचसी के एसएमओ के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक कर जरूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सीएमओ के निर्देश पर अस्पतालों में ओआरएस केंद्र बनाकर जिले में 40 बेड आरक्षित रहेंगे।
विज्ञापन

ओआरएस कक्ष से कोई भी व्यक्ति पैकेट ले सकता है। सिविल सर्जन ने मांग के अनुसार मतदान केंद्रों पर भी ओआरएस के पैकेट देने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को सतर्क किया गया है। अगर किसी को गर्मी के कारण दिक्कत होती है तो नजदीकी अस्पताल में लाकर उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन

बढ़ने लगे डायरिया, वायरल, बुखार के मरीज

नागरिक अस्पताल में डायरिया और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। गर्मी के कारण भी लोग डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। नागरिक अस्पताल की सलाहकार डॉ. सुनीता सोखी का कहना है कि वायरल के केस भी बढ़ रहे हैं। जांच में टीएलसी सामान्य मिल रही है। गर्मी में गलत खानपान और दूषित पानी के कारण लोगों को उल्टी, दस्त हो रहे हैं। ऐसे में पानी को उबालकर ठंडा करके पीने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट

लू से बचाव के लिए अस्पताल के एसएमओ की बैठक ली गई है। उन्हें व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। आम लोगों को भी जागरूक करने के लिए कहा गया है। अस्पतालों में बेड आरक्षित किए गए हैं ताकि हर मरीज को उपचार मिल सके। - डॉ. महेंद्र, सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल, फतेहाबाद।
कहां, कितने बेड किए गए आरक्षित
अस्पताल आरक्षित बेड
नागरिक अस्पताल फतेहाबाद 10
उप नागरिक अस्पताल टोहाना 5
उप नागरिक अस्पताल रतिया 5
सीएचसी भट्टूकलां 5
सीएचसी जाखल 5
सीएचसी भूना 5
सीएचसी बड़ोपल 5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed