फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Order to transfer Rs 5 crore to Hansi Municipal Council

मल्टीपर्पज पार्किंग के नगर परिषद फंड में पड़े 5 करोड़ रुपये हांसी नप को ट्रांसफर करने के आदेश जारी, खजाना होगा खाली

Thu, 17 Sep 2020 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Order to transfer Rs 5 crore to Hansi Municipal Council
नगर निकाय द्वारा पांच करोड़ रुपये ट्रांसफर करने के निर्देश का विरोध करते पार्षद व प्रतिनिधि। - फोटो : Fatehabad
नगर निकाय ने नगर परिषद फतेहाबाद को मल्टी पर्पज पार्किंग के निर्माण के बाद बकाया बची 5 करोड़ रुपये की राशि को सात साल बाद हांसी नगर परिषद को ट्रांसफर करने के निर्देश दिए। राशि ट्रांसफर होने के बाद नप का खजाना खाली हो जाएगा। राशि ट्रांसफर होने के निर्देश जारी होने के पीछे लापरवाही का ठीकरा पार्षद प्रतिनिधियों ने नप प्रधान दर्शन नागपाल और अधिकारियों पर फोड़ा है।
विज्ञापन

पार्षद प्रतिनिधि सोनू कुक्कड़ व डॉ.रणजीत ओढ़ का आरोप है कि शहर में विकास कार्य रुके हुए हैं, टेंडर नहीं हो रहे है। इसके पीछे कारण बताया जा जाता है कि नप के पास फंड नहीं है लेकिन इसके बावजूद नप फतेहाबाद की करोड़ों रुपये की राशि नप हांसी ट्रांसफर की जा रही है। प्रधान और अधिकारियों को मिलकर मुख्यालय के साथ पहले से ही पत्राचार करके ये राशि शहर के विकास कार्य पर खर्च करनी चाहिए थी। बताया जा रहा है कि निर्देश जारी होने के बाद तीन बार मामला नप प्रधान के पास पहुंच चुका है। मामले में नप प्रधान दर्शन नागपाल का कहना है कि पांच करोड़ रुपये बचाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बात चल रही है।
विज्ञापन

मल्टीपर्पज पार्किंग निर्माण के बाद बचे थे पांच करोड़ रुपये : शहर के थाना रोड पर मल्टीपर्पज पार्किंग के निर्माण के लिए सरकार की तरफ से नप को वर्ष 2013 में 13.63 करोड़ रुपये मिले थे। नप ने निर्माण का काम बीएंडआर को दिया था। इस पर 8.63 करोड़ रुपये खर्च हुए। पांच करोड़ रुपये नप के पास बकाया रह गए। लेकिन इन सात सालों के दौरान नप अधिकारी इस राशि को विकास कार्य के अन्य फंड में ट्रांसफर करवाने का प्रयास नहीं कर पाए। मुख्यालय ने जब रिपोर्ट मांगी तो पांच करोड़ रुपये नप फतेहाबाद के फंड में रखे थे। जिसे हांसी नप को ट्रांसफर करने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के वार्डों में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं जब भी टेंडर लगाने को लेकर अधिकारियों का कहा जाता है तो फंड न होने का हवाला दिया जाता है। अब पांच करोड़ रुपये हांसी ट्रांसफर किए जा रहे है। ये सब नप प्रधान व अधिकारियों की लापरवाही के कारण हो रहा है। शहर के विकास की किसी को भी चिंता नहीं है। - सोनू कुक्कड़, पार्षद प्रतिनिधि।

मुझे पहले बताया ही नहीं गया कि पांच करोड़ रुपये नप के पास इस फंड के रखे हैं। अब मेरे संज्ञान में मामला आया तो मैं 20 दिन पहले मुख्यमंत्री से दिल्ली में मिला था। सीएम से अनुमति मांगी है कि ये राशि हम फतेहाबाद के विकास कार्य पर खर्च कर सकें। कुछ अधिकारी पार्षदों को मेरे खिलाफ भड़का कर आपस में लड़ाई करवा रहे हैं। जल्द मैं बड़े खुलासे करूंगा। - दर्शन नागपाल, प्रधान, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed