फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Opposition made suspension of DIPRO an issue, officials engaged in investigating the lapse

Fatehabad News: डीआईपीआरओ के निलंबन को विपक्ष ने बनाया मुद्दा, गफलत की जांच में जुटे अधिकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Opposition made suspension of DIPRO an issue, officials engaged in investigating the lapse
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को वीरवार को प्रगति रैली में पूर्ववर्ती हुड्डा सरकार में किए विकास कार्यों को पढ़वाने के मामले में डीआईपीआरओ आत्माराम के निलंबन को विपक्ष ने मुद्दा बना लिया है। वहीं, यह गफलत कैसे हुई, अधिकारी इसकी जांच में जुट गए हैं। मुख्य सचिव की ओर से डीसी को 48 घंटे में रिपोर्ट देने के निर्देश के बाद शुक्रवार को डीआईपीआरओ कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी मुख्यमंत्री कार्यालय को दी गई विकास कार्यों की सूची को जांचने में लगे रहे। सूत्रों के अनुसार डीआईपीआरओ कार्यालय से गई सूची में ऐसे कार्यों का उल्लेख था, जिनका शिलान्यास कांग्रेस कार्यकाल में हुआ था, लेकिन उद्घाटन पत्थरों पर भाजपा सरकार के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल का नाम लिखा हुआ है। डीसी के माध्यम से सोमवार को रिपोर्ट मंडलायुक्त को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

सैनी द्वारा रैली में पूर्ववर्ती सरकार में किए विकास कार्य गिनाने के मामले में फजीहत होने पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के मुख्यालय के अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। जिले के सरकारी विभागों से रैली में विकास कार्यों के उद्घाटन और घोषणाओं के संबंध में जानकारी मांगी जा रही है। मुख्यमंत्री ने जमालपुर के बहुतकनीकी संस्थान का भी जिक्र किया था। सूचना एवं लाेक संपर्क विभाग के मुख्यालय से संस्थान प्रबंधन को मेल भेजकर उद्घाटन की तारीख व किसके द्वारा उद्घाटन किया गया, इसकी जानकारी मांगी गई है। उधर, कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा सरकार के पास खुद की उपलब्धियां बताने के लिए कुछ नहीं है। इसलिए कांग्रेस सरकार में बनी योजनाओं और विकास कार्यों की सूची सीएम पढ़ गए। अब डीआईपीआरओ को बलि का बकरा बनाकर बड़े अधिकारी और सरकार में बैठे लोग खुद को बचाना चाह रहे हैं। पूर्व सीपीएस प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा के बेटे आनंदवीर गिल्लाखेड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों का उल्लेख कर जनता को बता दिया है कि 10 साल के भाजपा शासनकाल में फतेहाबाद में एक भी प्रोजेक्ट नहीं आया। सरकार ने अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए अधिकारियों को निलंबित करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

रैली में भीड़ जुटाने के लिए मनरेगा मजदूरों को लाए : आप
आम आदमी पार्टी के प्रदेश सहसचिव लक्ष्य गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की अधिकतर मांगों को पूरा न कर साफ कर दिया है कि भाजपा सरकार फतेहाबाद का विकास नहीं चाहती है। रैली में भीड़ दिखाने के लिए मनरेगा मजदूरों को भी जबरदस्ती लाया गया। भाजपा सरकार फतेहाबाद में ऐसा कोई काम नहीं किया, जिसे सीएम गिनवा सके। इसलिए पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा किए गए काम गिनवाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नया बस स्टैंड व अस्पताल का प्रस्ताव कांग्रेस लाई थी : बलवान

पूर्व विधायक बलवान दौलतपुरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने फतेहाबाद की प्रगति पर कोई ध्यान नहीं दिया। न ही कोई विशेष घोषणा की, बल्कि पूरे भाषण में कांग्रेस काल में हुए विकास कार्यों का श्रेय लेते नजर आए। कांग्रेस के समय में ही फुटबॉल अकेडमी, नई अनाज मंडी, गांव धांगड़ में बहुतकनीकी संस्थान, फतेहाबाद में बहुतलीय पार्किंग का निर्माण करवाया गया। नया बस स्टैंड व 200 बेड के अस्पताल का प्रस्ताव भी कांग्रेस सरकार में लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed