{"_id":"641024a5a0980ac5ed055f93","slug":"opium-was-being-cultivated-in-sugarcane-field-in-fatehabad-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: गन्ने के खेत में हो रही थी अफीम की खेती, पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर 11 पौध किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: गन्ने के खेत में हो रही थी अफीम की खेती, पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर 11 पौध किए गिरफ्तार
Tue, 14 Mar 2023 01:09 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 14 Mar 2023 01:09 PM IST
सार
फतेहाबाद में इंचार्ज एएसआई चिमन लाल को सूचना मिली कि शेरसिहं ने अपने गन्ने के खेत में अफीम के पोधो की खेती कर रखी है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके पर जाकर दबिश दी और उक्त आरोपी को काबू किया
विज्ञापन
गन्ने के खेत में अफीम की खेती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहाबाद थाना सदर रतिया पुलिस ने नशे की खेती करने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11 पौधे अफीम बरामद की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान शेर सिहं निवासी हुकमावाली के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर रतिया मे आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार नागपुर पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई चिमन लाल को सूचना मिली कि शेरसिहं ने अपने गन्ने के खेत में अफीम के पोधो की खेती कर रखी है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके पर जाकर दबिश दी और उक्त आरोपी को काबू कर उसके कब्जे से 11 पौधे हरे अफीम बरामद किए। पुलिस ने पौधों को कब्जे मे लेकर उसके खिलाफ आगामी कार्यवाही शुरु कर दी।
विज्ञापन