फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Operation Attack: 29 accused involved in crime arrested

ऑपरेशन आक्रमण : अपराध में संलिप्त 29 आरोपियों को दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Operation Attack: 29 accused involved in crime arrested
फतेहाबाद। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के आदेश पर शनिवार को अपराध नियंत्रण के लिए ऑपरेशन आक्रमण-12 चलाया गया। जिला पुलिस ने विभिन्न आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे 29 आरोपियों को दबोचा। ऑपरेशन आक्रमण-12 के तहत चले विशेष अभियान में एसपी के निर्देश पर सभी अपराध जांच शाखा एवं थाना व चौकी स्तर पर 28 टीमों का गठन किया गया। इन टीमों में 280 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भागीदारी रही।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने ऑपरेशन आक्रमण-12 के दौरान आबकारी अधिनियम के तहत आठ मामले दर्ज करते हुए उनमें आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 64 बोतल देशी शराब, 28 बोतल हथकड़ शराब व 230 लीटर लाहन बरामद किया। इसके अलावा जुआ अधिनियम के तहत दर्ज दो मामलों में सात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनसे जुआ व सट्टा में लगाई गई 41,090 की राशि को बरामद किया। तीन आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में हेरोइन व अवैध प्रतिबंधित टैबलेट बरामद की है। सीआईए फतेहाबाद ने आरोपी बलजिंदर सिंह निवासी महमड़ा के कब्जे से 9 ग्राम हेरोइन, थाना भूना पुलिस ने आरोपी रतन सिंह निवासी एमपी सोत्र के कब्जे से छह ग्राम हेरोइन व थाना जाखल पुलिस ने आरोपी संदीप सिंह निवासी लहरा जिला संगरूर पंजाब को काबू कर उसके कब्जे से 30 प्रतिबंधित टैबलेट, आरोपी युसूफ निवासी म्योंद खुर्द को काबू कर उसके कब्जे से तीन ग्राम हेरोइन तथा आरोपी सोंकी उर्फ अशोक निवासी बाजीगर बस्ती जाखल को काबू कर उसके कब्जे से 6 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जाखल पुलिस ने अवैध प्रतिबंधित गोलियां एवं 6 ग्राम हेरोइन बेचने वाले आरोपी विजय उर्फ गांधी व विक्की निवासी जाखल को भी काबू किया है। इन पांचों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने 78 वाहनों के चालान काटे
फतेहाबाद पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत 78 चालान किए। इनमें 26 चालान गलत लेन में चल रहे वाहनों के किए गए। फतेहाबाद पुलिस ने एक भगोड़ा, दो बेल जंपर, दो छीना छपटी, एक चोरी के आरोपी तथा किडनैपिंग के मामले में एक वांछित को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिला पुलिस की ओर से शनिवार को ऑपरेशन आक्रमण चलाकर 29 आरोपियों को पकड़ा गया है। 28 टीमाें का गठन किया गया था। अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
-आस्था मोदी, एसपी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed