{"_id":"64384b5bd1ea05953707deba","slug":"opd-will-start-in-civil-hospital-from-monday-at-8-am-fatehabad-news-c-21-1-105736-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में सोमवार से सुबह 8 बजे शुरू होगी ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में सोमवार से सुबह 8 बजे शुरू होगी ओपीडी
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में समय बदलाव को लेकर लगा नोटिस।
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग नागरिक अस्पताल में सोमवार से ओपीडी के समय में बदलाव करने जा रहा है। ओपीडी अब सुबह 8 बजे शुरू होगी और दोपहर को दो बजे बंद होगी। 16 अप्रैल से लेकर 15 अक्तूबर तक समय में बदलाव किया जा रहा है।
बता दें कि पहले अस्पताल में ओपीडी सुबह 9 बजे शुरू होती है और दोपहर को तीन बजे तक चलती है। गर्मी बढ़ने से मरीजों को लाइनों में लगकर उपचार लेने में दिक्कत होती है। नागरिक अस्पताल में मुख्य तौर पर ईएनटी, डेंटल, महिला रोग विशेषज्ञ, फीजिशियन, चर्म रोग विशेषज्ञ, मनोरोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ की ओपीडी चल रही है। अस्पताल में रोजाना 600 से 650 मरीजों की ओपीडी होती है। अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ की ओपीडी 200 तक होती है।
कोट
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ओपीडी के समय में 16 अप्रैल से बदलाव किया जा रहा है। रविवार को छुट्टी के चलते सोमवार से ओपीडी सुबह 8 बजे शुरू होगी और दोपहर को 2 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
- डॉ. राजेश चौधरी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी