{"_id":"671a8ae3d336d09026033f62","slug":"opd-registration-had-to-be-stopped-due-to-blockage-of-sewerage-line-in-the-hospital-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-124121-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अस्पताल में सीवरेज लाइन ब्लॉक होने से बंद करना पड़ा ओपीडी पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अस्पताल में सीवरेज लाइन ब्लॉक होने से बंद करना पड़ा ओपीडी पंजीकरण
Thu, 24 Oct 2024 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 24 Oct 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में वीरवार को सीवरेज पाइप लाइन ब्लॉक होने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। पाइप लाइन को चेक करने के लिए अस्पताल प्रशासन को ओपीडी पंजीकरण रोकना पड़ा।
करीब 20 मिनट बाद पंजीकरण प्रक्रिया दोबारा शुरू की गई तो काउंटर पर मरीजों की भीड़ लग गई। हालात ये हुए कि सुपरवाइजर को खुद ओपीडी पर्ची काटनी पड़ी और यहां तक पूछताछ केंद्र पर भी मरीजों की पर्ची काटी गई। बता दें कि अस्पताल में डाली गई सीवरेज लाइप लाइन करीब 30 साल पुरानी होने के चलते वीरवार को बंद हो ओवरफ्लो होने लगी। जब ओपीडी पंजीकरण काउंटर के पास भी पानी ओवरफ्लो शुरू हुआ तो पंजीकरण प्रक्रिया रोक दी गई।
कर्मचारियों ने ब्लॉकेज ठीक करने की प्रक्रिया शुरू की। करीब 20 मिनट बाद जब ब्लॉकेज खुल गई तो पर्ची काटनी शुरू की गई। वहीं अस्पताल में सरकारी नौकरी में नवचयनित युवाओं के मेडिकल के चलते भी ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
- अस्पताल में रोजाना होती है 750 से 800 मरीजों की ओपीडी
नागरिक अस्पताल में रोजाना 750 से 800 मरीजों की ओपीडी होती है। फिलहाल फसली सीजन चलने के कारण 100 से 150 मरीजों की ओपीडी में कमी आई है। अस्पताल में आर्थो सर्जन, डेंटल, ईएनटी, नेत्र, मनोचिकित्सक, स्किन, महिला रोग विशेषज्ञ की ओपीडी होती है।