फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   OPD opened, checkup of 300 people done

Fatehabad News: ओपीडी खुली, 300 लोगों का हुआ चेकअप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
OPD opened, checkup of 300 people done
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में चिकित्सके केबिन के बार जांच के लिए बैठे मरीज।
फतेहाबाद। स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता के आश्वासन पर हड़ताल कर रहे चिकित्सक शुक्रवार देर रात काम पर लौट गए। शनिवार को नागरिक अस्पताल की ओपीडी सुचारू रूप से चली, इस दौरान चिकित्सकों ने लगभग 300 लोगों का चेकअप किया। शनिवार को चेकअप सबसे अधिक भीड़ गर्भवती महिलाओं को रही। वहीं छोटे बच्चों को दिखाने के लिए भी लोग चिकित्सकों के पास आए।ज्ञात रहे कि हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के आह्वान पर चिकित्सक अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को हड़ताल पर चले गए थे। फतेहाबाद स्वास्थ्य विभाग के 70 में से 65 चिकित्सक हड़ताल पर रहे थे। शनिवार को फतेहाबाद नागरिक अस्पताल में सभी चिकित्सक अपने केबिन में बैठे नजर आए। ओपीडी भी सुचारू रही और ईएनटी, महिला बाल रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग, चर्म रोग सहित इमरजेंसी में लोगों का इलाज चलता रहा। सबसे अधिक भीड़ शनिवार को गर्भवती महिलाओं व बच्चों की रही। चिकित्सकों के एक बारगी काम पर आने से मरीजों को भी राहत मिली है। फतेहाबाद में शनिवार को नागरिक अस्पताल में 300 से अधिक ओपीडी हुई। हालांकि यह हड़ताल दो दिन तक रोकी गई है और एक जनवरी को हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन की बैठक स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के साथ होनी है। यहां जो फैसला होता है, उसके बाद ही एसोसिएशन अगला फैसला करेगी।
विज्ञापन

कोट

सरकार के आश्वासन के बाद एक बार हड़ताल को छोड़ दिया गया है। एक जनवरी को स्वास्थ्य मंत्री के साथ बैठक होगी, इसके बाद एसोसिएशन जो निर्णय लेगी, उसे अमल में लाया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. भरत सहारण, जिला प्रधान, एचसीएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed