फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   OPD and lab were open even on holidays, medical tests of youth selected in group D were conducted

Fatehabad News: छुट्टी के दिन भी खुली ओपीडी व लैब, ग्रुप डी में चयनित युवाओं के हुए मेडिकल

Mon, 12 Aug 2024 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 12 Aug 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
OPD and lab were open even on holidays, medical tests of youth selected in group D were conducted
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में विशेषज्ञ चयनित युवा का मेडिकल करते हुए
फतेहाबाद। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ग्रुप डी का परिणाम जारी करने के बाद चयनित युवाओं के मेडिकल की प्रक्रिया रविवार को शुरू हो गई। रविवार को छुट्टी के दिन भी नागरिक अस्पताल में ओपीडी खुली रही। डॉक्टरों के बोर्ड ने ग्रुप डी में चयनित युवाओं के मेडिकल किए। रविवार को करीब 80 युवाओं ने मेडिकल करवाए। सोमवार को भी अस्पताल में मेडिकल प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन

शनिवार को भी अस्पताल में मेडिकल की प्रक्रिया जारी थी। चयनित टीजीटी मेडिकल करवाने के लिए पहुंच रहे थे। अब ग्रुप डी का परिणाम जारी होने के बाद मेडिकल को लेकर युवाओं की भीड़ बढ़ गई। हालांकि मेडिकल को लेकर एचएसएससी ने स्वास्थ्य विभाग को पहले ही अलर्ट कर दिया था। इसके चलते रविवार को ईएनटी डॉ. जयप्रकाश, छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष टुटेजा, डॉ. गुंजन बंसल व अन्य विशेषज्ञ मौजूद रहे। मेडिकल प्रक्रिया को लेकर अस्पताल में लैब और एक्सरे कक्ष भी खुले रहे। इसके अलावा चयनित अभ्यर्थियों के नेत्रों भी जांच की गई।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय जारी करेगा प्रमाण पत्र
मेडिकल नागरिक अस्पताल में होने के बाद दस्तावेज युवाओं को सिविल सर्जन कार्यालय में जमा करवाने होंगे। उप सिविल सर्जन द्वारा दस्तावेज जांच के बाद सिविल सर्जन कार्यालय युवाओं को मेडिकल फिटनेस का प्रमाणपत्र जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल में चयनित युवाओं के मेडिकल प्रक्रिया चल रही है। किसी भी युवा को परेशानी नहीं आने दी जा रही है। डॉक्टरों की टीम का पहले ही गठन कर दिया गया था।
- डॉ. बुधराम, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed