फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Only regional parties will halt the BJP's chariot: Prof. Sampat

भाजपा के रथ को क्षेत्रीय पार्टियां ही रोकेंगी : प्रो. संपत

Sat, 20 Jun 2026 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 20 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Only regional parties will halt the BJP's chariot: Prof. Sampat
इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक प्रो. संपत सिंह मीडिया से बात करते हुए संवाद
फतेहाबाद। हरियाणा में अब भाजपा को इनेलो (इंडियन नेशनल लोकदल) जैसे क्षेत्रीय दल ही रोकेंगे क्योंकि कांग्रेस और भाजपा का अप्रत्यक्ष रूप से विलय हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि यदि भाजपा और कांग्रेस मिले हुए नहीं होते तो इस बार हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बननी थी। उक्त बातें इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक प्रो. संपत सिंह ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कही।
विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव का जिक्र करते हुए इनेलो नेता ने कहा कि भूपेन्द्र सिंह हुड्डा यदि 37 वोट ही नहीं देख सकते तो उन्हें एजेंट ही नहीं बनना चाहिए था। पूर्व वित्त मंत्री संपत सिंह ने कहा कि बाढ़ मुआवजा, फसल बीमा आदि के नाम पर किसानों को ठगा जा रहा है। इस वर्ष भी 31 दिसंबर को 600 करोड़ रुपये बाढ़ राहत के लिए जारी हुए थे लेकिन अब तक एक रुपया भी खर्च नहीं हुआ।
विज्ञापन

फतेहाबाद की 25 हजार एकड़ और प्रदेश की 9 लाख एकड़ कृषि भूमि सेम ग्रस्त है। उन्होंने कहा झज्जर-घग्गर ड्रेन व हिसार घग्गर ड्रेन सबसे ज्यादा नुकसान करती है लेकिन अभी तक इनकी सफाई और खोदाई ही नहीं हुई। इन ड्रेनों से पानी राजस्थान लेकर जाना था लेकिन यह प्रोजेक्ट फाइलों में ही घूम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व वित्त मंत्री ने हरियाणा सरकार के नशा मुक्ति अभियान को फ्रॉड बताते हुए कहा कि इस अभियान में लाखों रुपये कमाया जा रहा है। 90 किलो अफीम थाने में ही 85 किलो रह जाती है। फतेहाबाद के माल गोदाम में शराब की कई पेटियां गायब है। जिससे साफ है कि सरकारी मशीनरी सरकार के संरक्षण में नशे को फैला रही है। राम मंदिर में चंदे की हुई चोरी पर उन्होंने कहा कि योगी सरकार चोरों की पकड़ने के बजाय इस मामले में बयानबाजी कर रहे लोगों को धमका रही है। इस अवसर पर प्रदेश सचिव बलविंद्र सिंह कैरो, जिला प्रधान बिकर सिंह हड़ौली, जाट महासभा के प्रधान जगदीश झाझरा, सुमनलता सिवाच, विकास मेहता, भागीराम सोनी, नरेश पोटलिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed