{"_id":"678009a1bed0a7a82d09593d","slug":"online-applications-invited-for-joining-indian-air-force-as-agniveer-under-agneepath-scheme-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-127565-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अग्निपथ योजना के तहत भारतीय वायु सेना में अग्निवीर के रूप में शामिल होने के लिए मांगे ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अग्निपथ योजना के तहत भारतीय वायु सेना में अग्निवीर के रूप में शामिल होने के लिए मांगे ऑनलाइन आवेदन
Thu, 09 Jan 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। अग्निवीर योजना के तहत भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर योजना के तहत अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन पंजीकरण 27 जनवरी तक किया जाएगा, जिसके लिए ऑनलाइन परीक्षा 22 मार्च से होगी।
पात्र उम्मीदवार पंजीकरण के लिए https://agnipathvayu.cdac.in/avreg/candidate/login पर लॉगिन कर सकते हैं। उम्मीदवार का जन्म 1 जनवरी 2005 से 1 जुलाई 2008 के बीच होना चाहिए। उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि विज्ञान विषय के उम्मीदवारों के लिए केंद्रीय/राज्य/सरकार द्वारा अनुमोदित शिक्षा बोर्डों से गणित, भौतिकी और अंग्रेजी के साथ इंटरमीडिएट/10+2 समकक्ष परीक्षा कुल मिलाकर न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों और अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होनी चाहिए।
कौर ने बताया कि या फिर केंद्रीय/राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा कोर्स (मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/ऑटोमोबाइल/कंप्यूटर साइंस/इंस्ट्रमेंटेश टेक्नोलॉजी/इंफॉर्मेशन/टेक्नोलॉजी) कुल 50 प्रतिशत अंकों के साथ और डिप्लोमा कोर्स (या इंटरमीडिएट/मैट्रिकुलेशन) में अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंकों के उत्तीर्ण होनी चाहिए। यदि अंग्रेजी कोर्स में विषय नहीं है या गैर-व्यावसायिक विषय के साथ दो वर्षीय व्यावसायिक पाठयक्रम उत्तीर्ण हो।
विज्ञापन
केंद्रीय/राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों से भौतिक विज्ञान और गणित में कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंकों के साथ और वोकेशनल कोर्स में अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक (या इंटरमीडिएट/मैट्रिकुलेशन में, अगर अंग्रेजी वोकेशनल कोर्स में एक विषय नहीं है) होने चाहिए। उपायुक्त ने बताया कि विज्ञान विषयों के अलावा के उम्मीदवारों के लिए केंद्रीय/ राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों से किसी भी स्ट्रीम/ विषयों में इंटरमीडिएट/10+2 समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो। जिसमें कुल मिलाकर न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक और व्यावसायिक पाठयक्रम में अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक (या इंटरमीडिएट/मैट्रिकुलेशन में अगर अंग्रेजी वोकेशनल कोर्स में एक विषय नहीं है) या गैर-व्यावसायिक विषय के साथ दो वर्षीय व्यावसायिक पाठयक्रम उतीर्ण हो।
केंद्रीय/राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों से कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंकों के साथ और वोकेशनल कोर्स में 50 प्रतिशत अंक (या इंटरमीडिएट/मैट्रिकुलेशन में, अगर अंग्रेजी वोकेशनल कोर्स में एक विषय नहीं है) होने चाहिए। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों से 550 रुपये प्लस जीएसटी फीस के रूप में देने होंगे। अग्निवीर वायु प्रवेश 01/2026 के लिए चिकित्सा मानक, नियम और शर्ते ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए निर्देश व प्रवेश स्तर की योग्यता पर विस्तृत जानकारी और पंजीकरण के लिए agnipathvayu.cdac.in पर लॉगिन करना होगा।