फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   One stop center will get budget after 10 months

Fatehabad News: 10 महीने बाद मिलेगा वन स्टॉप सेंटर को बजट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
One stop center will get budget after 10 months
फतेहाबाद। महिलाओं के दुख दर्द को दूर करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए वन स्टॉप सखी सेंटर को आखिरकार बजट मिलने वाला है। सखी सेंटर को छह माह का बजट अलॉट हुआ है, जो सोमवार को विभाग के पास आ जाएगा। ज्ञात रहे कि पिछले 10 माह से वन स्टॉप सेंटर को बजट पारित नहीं हुआ था, जिस कारण यहां के स्टाफ को अपने स्तर पर ही सेंटर को चलाना पड़ रहा था।
विज्ञापन

फतेहाबाद के रेडक्रॉस कार्यालय के पास ही वन स्टॉप सेंटर को बनाया गया है। इस सेंटर में 11 कर्मचारियों के पद हैं, लेकिन यहां आठ कर्मचारी ही काम कर रहे हैं। वन स्टॉप सेंटर में फिलहाल एक केंद्र प्रशासक, एक लीगल काउंसलर, एक आईटी एक्सपर्ट, दो बहु उद्देशीय कर्मचारी व तीन सिक्योरिटी गार्ड तैनात हैं। दो एएनएम व एक साइकोलॉजिस्ट का पद खाली पड़ा है। सेंटर में पीड़ित महिलाओं को पांच दिन के लिए रखा जाता है। इनमें दहेज पीड़िताएं, घरेलू हिंसा, दुष्कर्म व भटकी युवतियां भी शामिल हैं। वन स्टॉप सेंटर में इन महिलाओं को रखने व उनकी काउंसिलिंग की जाती है। इसके अलावा खोई महिलाओं व बच्चियों को उनके घर तक पहुंचाने का काम किया जाता है। लेकिन पिछले 10 माह से बजट न मिलने के कारण फतेहाबाद के वन स्टॉप सेंटर को ही मोहताज होना पड़ा।
विज्ञापन


अब बजट हुआ जारी, सोमवार को मिलने की उम्मीद
वन स्टॉप सेंटर सखी को हर साल 30 लाख रुपये का सालाना बजट दिया जाता है, लेकिन इस वर्ष 10 माह से बजट नहीं आया, जिस कारण वन स्टॉप सेंटर चला रहे कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। आपको बता दें कि वन स्टॉप सेंटर में जितने भी कर्मचारी हैं, वह सभी अनुबंध पर लगे हैं। ऐसे में सेंटर चलाने के साथ-साथ उनको भी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब सरकार ने फतेहाबाद सखी सेंटर के छह माह का बजट पास कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

वन स्टाॅप सेंटर सखी को छह माह का बजट इसी माह मिलने वाला है। इसका पत्र जारी हो गया है और सोमवार को बजट आने की उम्मीद है।
-रेनू चंदेल, केंद्र प्रशासिका, वन स्टॉप सेंटर सखी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed