फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   One rainwater drainage project, inaugurated twice

Fatehabad News: बारिश के पानी निकासी का प्रोजेक्ट एक, उद्घाटन दो बार

Sun, 10 May 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 10 May 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
One rainwater drainage project, inaugurated twice
भूना।तालाब खुदाई और पानी निकासी कार्य शुभारंभ करते जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा आदि
भूना। बारिश के दौरान शहर में जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए रविवार को नगर पालिका की ओर से तालाब खोदाई और पानी निकासी कार्य शुरू कराया गया है। रिहायशी क्षेत्र के बीच बने तालाब की सफाई और खोदाई कार्य का शुभारंभ पूर्व विधायक दुड़ाराम और चेयरमैन प्रतिनिधि पंकज पसरीजा ने नारियल फोड़कर किया।
विज्ञापन


करीब एक करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य की अध्यक्षता नगर पालिका वाइस चेयरमैन नरेंद्र बागड़ी ने की। हालांकि उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक रंग भी देखने को मिला। पहले दुड़ाराम और पंकज पसरीजा ने कार्य शुरू कराया लेकिन कुछ देर बाद पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने भी उसी तालाब खोदाई का फिर से रिबन काटकर व नारियल फोड़कर शुभारंभ कर दिया।
विज्ञापन


एक ही तालाब के दो बार उद्घाटन चर्चा का बन गया। लोग इसे भाजपा नेताओं के बीच गुटबाजी और राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन से जोड़कर देख रहे हैं। कार्य के शुभारंभ के मौके पर मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन कैलाश बंसल, मांगेराम गोदारा, अनिल भूटानी, सीताराम, कंवल चौधरी, राजू कंबोज, संदीप ताखर, प्रमोद धारनिया, अमन बाबा समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




-



2022 और 2025 की बारिश बनी थी परेशानी का कारण

पूर्व विधायक दुड़ाराम ने कहा कि वर्ष 2022 और 2025 में भारी बारिश के दौरान शहर में जलभराव की गंभीर स्थिति बनी थी। दुकानों और घरों में पानी घुसने से लोगों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था। वर्ष 2022 में प्रभावित लोगों को सरकार की ओर से करीब 15 करोड़ रुपये का मुआवजा भी दिया गया था। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने इसके लिए सरकार स्थायी समाधान पर काम कर रही है।




-



31 करोड़ के प्रोजेक्ट पर चल रहा काम

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने बताया कि बारिश के पानी निकासी प्रबंधन के लिए 31 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर किया गया है। इसके तहत रिहायशी क्षेत्र के तालाब से रंगोली नाले तक करीब 15 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जा रही है। इसके साथ ही एक करोड़ के लगभग की लागत से तालाब की खोदाई और सफाई कार्य भी शुरू कर दिया गया है ताकि बारिश के दिनों में पानी जमा न हो।

भूना।तालाब खुदाई और पानी निकासी कार्य शुभारंभ करते जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा आदि

भूना।तालाब खुदाई और पानी निकासी कार्य शुभारंभ करते जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा आदि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed