{"_id":"5ed1507d8ebc3e909c3beb75","slug":"one-more-corona-positive-fatehabad-news-rtk5570502186","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और निकला कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और निकला कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
टोहाना के बाजीगर मोहल्ले में पीड़ित व्यक्ति की गली में पहुंचे स्वास्थ्यकर्मी ।
- फोटो : Fatehabad
जिले में कोरोना लगातार अपने पैर पसार रहा है। शुक्रवार को टोहाना के बाजीगर मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह व्यक्ति दुष्कर्म का आरोपी है और फिलहाल हिसार जेल में है। रिपोर्ट आते ही स्वास्थ्य विभाग बाजीगर मोहल्ले में स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुंच गईं। स्वास्थ्य विभाग ने पीड़ित व्यक्ति के घर वाली गली को दोनों ओर से सील कर दिया, जबकि आसपास के इलाके को बफर जोन में तब्दील कर दिया। जिले में अब कुल 13 कोरोना मरीज मिल चुके हैं।
दुष्कर्म के आरोपी को 27 मई को हिसार पुलिस की टीम ने टोहाना में आकर उसके घर से गिरफ्तार किया था। आरोपी का सैंपल हिसार के नागरिक अस्पताल में लिया गया था। दोपहर बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद टोहाना स्वास्थ्य विभाग अधिक सतर्क हो गया। इस खुलासे के बाद से टोहाना पुलिस में भी हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। दरअसल औपचारिकता के तहत हिसार पुलिस की एक टीम ने टोहाना में आकर सबसे पहले टोहाना थाने में आमद दर्ज करवाई और इसके बाद स्थानीय पुलिस की एक टीम को साथ लेकर उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची थी। बाद में हिसार पुलिस की टीम अपनी गाड़ी में ही उसे हिसार लेकर गई थी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अब इस बात की जांच में जुट गए हैं कि कौन कौन से पुलिस व अन्य कर्मचारी उसके संपर्क में आए थे। बताया गया है कि पीड़ित व्यक्ति टोहाना में कोविड अस्पताल बनाए गए संगम अस्पताल के बाहर जूस की रेहड़ी लगाया करता था। अब स्वास्थ्य विभाग इस एंगल से भी जांच में जुट गया है।
बता दें कि यहां से हरपाल चौक भी महज दो सौ मीटर की दूरी पर है जहां पर आगरा से लौटी कोरोना पॉजिटिव महिला का निवास है। उसके चलते आसपास का एरिया पहले ही कंटेनमेंट जोन व बफर जोन बनाया गया था। स्वास्थ्य विभाग के एसएमओ डॉ. हरविंद्र सागु ने बताया कि अब पीड़ित मरीज के परिजनों के सैंपल लिए जाएंगे और पूरी गली के लोगों की स्क्रीनिंग का काम शुरू कर दिया है। अगर कोई संदिग्ध मिला तो उसका भी सैंपल लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि व्यक्ति के परिवार में मां-बाप, पत्नी, तीन बच्चे और दो बहनें शामिल हैं।
विज्ञापन
टोहाना का चौथा और जिले में सामने आ चुके हैं कोरोना के 13 केस, चार दिन में चार केस आए सामने
टोहाना के बाजीगर मोहल्ले में कोरोना मरीज मिलने के साथ ही टोहाना में अब कुल चार कोरोना मरीज हो गए हैं। इससे पहले स्थानीय हरपाल चौक निवासी एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई थी। दो दिन पहले गांव चंदडक़लां में मां-बेटी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। फतेहाबाद जिले में अब तक कोरोना के 13 केस सामने आ चुके हैं। इसमें नांदेड़ से लौटे पांच श्रद्धालु, तब्लीगी जमात के संपर्क में आने वाला एक युवक, हरपाल चौक टोहाना की महिला, चंदडकलां की मां-बेटी, गांव बोस्ती की विवाहिता, भट्टू में दिल्ली से लौटी युवती, अहरवां की महिला व अब टोहाना के बाजीगर मोहल्ले का रहने वाला व्यक्ति शामिल हैं।
जिले में मिले अधिकतर कोरोना पॉजिटिव मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री, नए मरीज की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं
फतेहाबाद जिले में अब कुल 13 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। अधिकतर मरीजों की कोई न कोई ट्रेवल हिस्ट्री रह चुकी है लेकिन शुक्रवार को टोहाना निवासी व्यक्ति की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं मिलने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी सकते में हैं। रतिया के पांच श्रद्धालु नांदेड़ से, हरपाल चौक निवासी महिला आगरा से लौटी थी। इसी तरह चंदडकलां की मां-बेटी और अहरवां की महिला रोडवेज बस से दिल्ली से हिसार आई थी। गांव बोस्ती की संक्रमित महिला मुंबई में अपनी बहन से मिलकर लौटी थी। लेकिन शुक्रवार को सामने आए कोरोना मरीज की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। परिजनों की मानें तो पिछले काफी दिनों से वो कहीं बाहर नहीं गया था।
हिसार थाने में दर्ज है दुष्कर्म का मुकदमा
जानकारी अनुसार कोरोना पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति के खिलाफ हिसार थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है और इसी मामले में हिसार पुलिस की एक टीम व्यक्ति को 27 मई को टोहाना से गिरफ्तार करके हिसार ले गई थी। कोर्ट में पेश किए जाने से पहले सामान्य प्रक्रिया के तहत उसका मेडिकल करवाया और इसी दौरान उसका हिसार अस्पताल में ही कोरोना सैंपल लिया। 29 मई की दोपहर को उसके सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके बाद हिसार स्वास्थ्य विभाग ने टोहाना स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दी। साथ ही उसके निवास और आसपास जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा करने को कहा।
लेकर गए पुलिस कर्मचारियों व कोर्ट कर्मचारियों पर भी क्वारंटीन का खतरा मंडराया
चूंकि टोहाना के व्यक्ति हिसार पुलिस की एक टीम टोहाना से लेकर हिसार गई थी और अस्पताल में मेडिकल करवाकर उसे कोर्ट में पेश किया गया था। ऐसे में इस बात की भी पूरी आशंका है कि व्यक्ति को पकड़ने के लिए टोहाना गई पुलिस टीम के सदस्यों व कोर्ट में पेश किए जाने के दौरान कोर्ट में मौजूद रहे कर्मचारियों को भी क्वारंटीन किया जाए। स्वास्थ्य विभाग हिसार और टोहाना के अधिकारी इस मामले में व्यक्ति के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की लिस्ट बनाने में जुटे हैं।
‘टोहाना के बाजीगर मोहल्ले निवासी एक व्यक्ति को हिसार पुलिस किसी मामले में लेकर गई थी और हिसार अस्पताल में उसका कोरोना सैंपल लिया गया था। आज उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बाजीगर मोहल्ले में उसकी गली को सील किया गया है और आसपास के इलाके को बफर जोन में तब्दील कर आवश्यक प्रक्रियाएं शुरू कर दी गई हैं। उसके परिजनों का भी सैंपल लिया जाएगा।’ -डॉ. हरविंद्र सागु, एसएमओ, टोहाना।