फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   One lakh ransom sought after kidnapping fruit trader, left with 20 thousand

Fatehabad News: फल व्यापारी का अपहरण करके मांगी एक लाख फिरौती, 20 हजार लेकर छोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
One lakh ransom sought after kidnapping fruit trader, left with 20 thousand
फतेहाबाद। शहर के हंस मार्केट के फल व्यापारी का अपहरण करके एक लाख रुपये फिरौती मांगने का आरोप है। आरोप है कि आरोपियों ने 20 हजार रुपये लेकर छोड़ा और अब 80 हजार रुपये न देने पर धमकी दे रहे है। घटना 24 जुलाई रात की है। मामले में शहर पुलिस ने फल व्यापारी आरके कॉलोनी निवासी प्रवीन कुमार की शिकायत पर आरोपी कबीर बस्ती निवासी सोनू और शिवा व दो अन्य के खिलाफ साजिश के तहत अपहरण करने और फिरौती मांगने के आरोप में मामला दर्ज किया है। मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में प्रवीन कुमार ने बताया कि वह फल बेचने का काम करता है और उसकी हंस मार्केट में 45 रेहड़ियां लगती है। आरोप है कि 24 जुलाई की रात को सुपर मार्केट स्थित अपने कार्यालय में मौजूद था। इस दौरान आरोपी शिवा व तीन अन्य लोग मोटरसाइकिल व स्कूटी पर आए और कहा कि आरोपी सोनू ने भेजा है। आरोप है कि आरोपी उसे व उसके दोस्त को जबरदस्ती कबीर धर्मशाला में ले गए। यहां पर आरोपियों ने मारपीट करने के लिए डंडे मंगवा लिया। आरोप है कि आरोपियों ने एक लाख रुपये की मांग की और कहा कि फ्रूट का काम करना है तो देने पड़ेंगे। इसके बाद उसने प्रबंध करके आरोपियों को 20 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने धमकी दी कि 80 हजार रुपये नहीं दिए तो मारपीट करेंगे। इसके बाद वह गुरुग्राम चला गया लेकिन उसे फोन पर धमकी दी जा रही है। आरोप है कि आरोपी सोनू, शिवा व उसके साथियों से उसे जान का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed