{"_id":"6245541d95e03772422cb463","slug":"one-labour-fell-down-from-second-floor-while-painting-in-fatehabad-mini-secretariat","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: फतेहाबाद लघु सचिवालय में पेंट करते समय टूटी रस्सी, दूसरी मंजिल से नीचे गिरा मजदूर, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: फतेहाबाद लघु सचिवालय में पेंट करते समय टूटी रस्सी, दूसरी मंजिल से नीचे गिरा मजदूर, हालत गंभीर
Thu, 31 Mar 2022 12:41 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:41 PM IST
सार
फतेहाबाद लघु सचिवालय में पिछले करीब एक माह से लोक निर्माण विभाग द्वारा सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। इसके तहत लघु सचिवालय की दीवारों पर पेंट किया जा रहा है।
विज्ञापन
फतेहाबाद में घायल मजदूर का इलाज जारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहाबाद के लघु सचिवालय में गुरुवार दोपहर को पेंट करते समय मजदूर दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल मजदूर को सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। घायल मजदूर की पहचान फतेहाबाद के अशोक नगर निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मामले के मुताबिक लघु सचिवालय में पिछले करीब एक माह से लोक निर्माण विभाग द्वारा सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। इसके तहत लघु सचिवालय की दीवारों पर पेंट किया जा रहा है। गुरुवार को मजदूर जुगाड़ नुमा झूला बनाकर दूसरी मंजिल पर पेंट कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान अचानक रस्सी टूट गई और मजदूर संदीप कुमार नीचे आ गिरा। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने कंट्रोल रूम में फोन किया और एंबुलेंस द्वारा घायल मजदूर को फतेहाबाद के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन