Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Purchasing remained suspended on Dhanteras; 10,000 quintals of paddy were lifted from the mandis

Fatehabad News: धनतेरस पर खरीद बंद रही, मंडियों से 10 हजार क्विंटल धान उठा

Fri, 06 Nov 2026 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 06 Nov 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
Purchasing remained suspended on Dhanteras; 10,000 quintals of paddy were lifted from the mandis
शहर की पुरानी अनाजमंडी में धान के बैगों का उठन करते मजदूर। संवाद
फतेहाबाद। धनतेरस पर मंडियों में धान की खरीद बंद रही जबकि पहले खरीदी गई फसल का उठान जारी रहा। शुक्रवार को करीब 10 हजार क्विंटल धान मंडियों से उठाया गया। इससे फसल से अटी मंडियों में कुछ जगह खाली हुई। हालांकि अब भी 18.30 लाख क्विंटल धान उठान के इंतजार में पड़ा है।
विज्ञापन

दिवाली की छुट्टियों के चलते अगले तीन दिन मंडियों में आवक और खरीद प्रभावित रहेगी। इस दौरान व्यापार मंडल भी बंद रहेगा। जिले की मंडियों में अब तक 64 लाख 48 हजार 490 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। इसमें से 57 लाख 53 हजार 430 क्विंटल की खरीद की गई है। अभी 6 लाख 95 हजार 70 क्विंटल धान की खरीद बाकी है। शुक्रवार को खरीद प्रक्रिया बंद रहने से नई फसल नहीं खरीदी जा सकी।
विज्ञापन

वहीं अब तक 39 लाख 22 हजार 540 क्विंटल धान का उठान हुआ है। खरीद के मुकाबले उठान धीमा रहने से मंडियों में धान की बोरियां और ढेरियां जमा हैं। शुक्रवार को करीब 10 हजार क्विंटल उठान होने से कुछ राहत मिली लेकिन बड़ी मात्रा में फसल अब भी मंडियों में पड़ी है। इससे किसानों और आढ़तियों को जगह की कमी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
:: मंडियों में मार्केट कमेटी की ओर से सभी कर्मचारी तैनात हैं। गेट पास जारी करने सहित उठान का कार्य जारी है। किसानों से अपील है कि वे खरीद को देखते हुए ही मंडी में फसल लेकर पहुंचे।
- अमित रोहिल्ला, सचिव मार्केट कमेटी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed