{"_id":"e6f4c3a92dd16ec675f303cfabe8103f","slug":"one-expire-in-an-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं से भरे ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं से भरे ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Sun, 24 Jan 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटना के बाद मौके पर मृतक के परिजन व सैकड़ों ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों ने ट्रक में तोड़फोड़ शुरू कर दी और आग लगाने का भी प्रयास किया।
लेकिन मौके पर पहुंचे उप पुलिस अधीक्षक विजय जाखड़ व थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने ग्रामीणों को शांत किया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार लधुवास निवासी गुलाब राम ब्राहम्णवाला में दुकान करता था। शुक्रवार देर रात को अपनी बाइक से ब्राह्मणवाला से लधुवास की तरफ आ रहा था।
गांव नंगल व सरदारेवाला के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार पशुओं से भरे ट्रक ने गुलाब की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक बाइक सहित दूर जा गिरा।
जब तक ग्रामीण पहुंचे, गुलाब राम की मौत हो चुकी थी। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ने ट्रक को भगाने का भी प्रयास किया, जिससे ग्रामीणों में रोष फैल गया। देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण एकत्रित हो गए और ट्रक का घेराव कर लिया।
विज्ञापन
गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक में तोड़फोड़ शुरू कर दी और ट्रक में लदे पशुओं को आजाद कर दिया। ग्रामीणों में आक्रोश इतना था कि वे ट्रक को आग लगाने पर उतर आए थे।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि तेज रफ्तार ट्रक चालक की लापरवाही के कारण ही हादसा हुआ। उसके बावजूद ट्रक चालक ट्रक को भगा कर ले जाने का प्रयास कर रहा था। जब ट्रक को रोकने का प्रयास किया तो चालक मौके से ट्रक को छोड़कर भाग गया।
तनाव की स्थिति को देखते हुए उप पुलिस अधीक्षक विजय जाखड़ व थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और ग्रामीणों को शांत करने की कोशिश की।
ग्रामीणों ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। उप पुलिस अधीक्षक ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज के निर्देश देकर ग्रामीणों को शांत किया।
पुलिस ने मृतक गुलाब राम के लड़के रमेश कुमार की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
चुनावी हिंसा की अफवाह से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
रतिया में रविवार को पंचायत चुनाव होने हैं। शुक्रवार रात को तोड़फोड़ की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अफवाह फैली की चुनावी हिंसा हुई है। जिसको लेकर भारी पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गई।