{"_id":"68716ad9a5083b295907301f","slug":"one-days-salary-of-two-school-incharges-withheld-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-136816-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: दो स्कूल प्रभारियों का एक दिन का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: दो स्कूल प्रभारियों का एक दिन का वेतन रोका
Sat, 12 Jul 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
रतिया (फतेहाबाद)। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) संगीता बिश्नोई के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) शशि प्रकाश ने गांव लांबा के पीएमश्री स्कूल और चिम्मो के राजकीय प्राइमरी स्कूल के प्रभारियों को नोटिस जारी किया है। इन दोनों स्कूल प्रभारियों का एक दिन का वेतन रोककर उनसे समय से डेढ़ घंटा पहले छुट्टी करने पर सोमवार तक जवाब मांगा गया है।
बीईओ शशि प्रकाश ने बताया कि एसडीएम सुरेश कुमार ने नौ जुलाई को दोनों स्कूलों का निरीक्षण किया था। इस दौरान दोनों स्कूलों में विद्यार्थियों की निर्धारित समय से डेढ़ घंटा पहले ही छुट्टी करने की शिकायत मिली। एसडीएम ने डीईओ बिश्नोई को मामले से अवगत करवाया।
इसके बाद डीईओ ने दोनों स्कूलों के स्टाफ को कारण बताओ नोटिस भेजा गया। इसमें सोमवार तक स्पष्टीकरण देने और संतोषजनक जवाब तक नौ जुलाई के एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
परिवहन व्यवस्था में भी लापरवाही को गंभीर मामला मानते हुए उनसे अलग से स्पष्टीकरण भी मांगा है।