फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   One and a half thousand illegal water connections are preventing water supply from reaching homes.

Fatehabad News: पानी के डेढ़ हजार अवैध कनेक्शन घरों तक नहीं पहुंच पा रही सप्लाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
One and a half thousand illegal water connections are preventing water supply from reaching homes.
फतेहाबाद की हंस कॉलोनी में पेयजल के लिए डाली जा रही पाइप लाइन के लिए खाेदा गया गड्ढा। 
फतेहाबाद। शहर में पानी के अवैध कनेक्शनों ने जनस्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ाई हुई है। अवैध कनेक्शनों की वजह से लोगों के घरों तक पानी की सप्लाई नहीं पहुंच पा रही है। कई इलाकों में एक-एक सप्ताह तक पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। जनस्वास्थ्य विभाग पानी के अवैध कनेक्शन के चलते दो बैंकों, 10 सर्विस स्टेशनों मिठाई की दुकानों, कन्फेक्शनरी समेत 90 प्रतिष्ठानों को विभाग नोटिस जारी कर चुका है। जनस्वास्थ्य विभाग का शहर में ही करीब 5 करोड़ रुपये पानी का बिल बकाया है।
विज्ञापन

शहर में करीब डेढ़ हजार जगहों पर पानी के अवैध कनेक्शन चल रहे हैं। इसमें अधिकतर पानी कनेक्शन कामर्शियल जगहों के हैं, जहां पानी का सबसे ज्यादा प्रयोग किया जा रहा है। इसके चलते शहर के हंस कॉलोनी, स्वामी नगर, अशोक नगर आदि क्षेत्र में पानी की सप्लाई पूरी नहीं पहुंच पा रही है। हंस कॉलोनी में कई गलियों में पानी की सप्लाई एक-एक सप्ताह से नहीं आ रही है। हालांकि यहां पिछले दिनों पानी के 15 अवैध कनेक्शन काटे गए हैं। अवैध कनेक्शनों की वजह से जनस्वास्थ्य विभाग ये लक्ष्य नहीं निर्धारित कर पा रहा है कि किस क्षेत्र को कितने पानी सप्लाई की जरूरत है। शहर में जनस्वास्थ्य विभाग के पानी के 17341 कनेक्शन है। इसमें करीब डेढ़ हजार कनेक्शन अवैध चल रहे हैं।
विज्ञापन

पानी का मासिक बिल बेशक कम है लेकिन जनस्वास्थ्य विभाग ने कनेक्शन महंगा कर रखा है। कामर्शियल क्षेत्र में अगर आरसीसी रोड है तो 13 हजार और अगर इंटरलॉकिंग सड़क है तो 11 हजार रुपये कनेक्शन के लगेंगे। इसके अलावा अगर घरेलू कनेक्शन लेना है तो करीब 8500 रुपये भुगतान करना होगा। ये ही कारण है कि पानी के अवैध कनेक्शन बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी बिल के डिफाल्टरों को जारी हो रहे नोटिस
अब विभाग जिन सरकारी महकमों और घरों का 15 हजार रुपये पानी का बिल बकाया है उन्हें नोटिस जारी कर रहा है। ऐसे करीब 150 घर हैं। नोटिस के बाद भी अगर बिल नहीं भरते हैं तो विभाग कनेक्शन काटने की तैयारी में है। शहर के भूना रोड और हिसार रोड पर स्थित तीन सर्विस स्टेशन संचालकों को 8 लाख रुपये पानी बिल बकाया होने पर नोटिस दे चुका है।

आउटर कॉलोनियों में पाइप लाइन डालने का काम शुरू
आचार संहिता लगने से पहले जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा करीब सवा 9 करोड़ रुपये का पाइप लाइन बिछाने के लिए टेंडर लगाया था। जिसमें आउटर कॉलाेनी भी शामिल हैं। इन कॉलोनियों में पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है। हंस कॉलोनी में बाद में विकसित हुई गलियों में पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इसके अलावा स्वामी नगर, आजाद नगर क्षेत्र में भी पाइप लाइन बिछाई जाएंगी। शहर में पुरानी पाइप लाइनों को भी बदला जाना है।

कोट
जनस्वास्थ्य विभाग अवैध कनेक्शनों और पानी बिल न भरने वालों पर सख्ती बरत रहा है। अवैध कनेक्शनों को लेकर नोटिस दिए जा रहे हैं। जो नोटिस के बाद भी कनेक्शन नहीं ले रहे हैं उन्हें काटा जा रहा है। लोगों से अपील है कि पानी का कनेक्शन लें, अन्यथा कार्रवाई होगी।
- सतपाल रोज, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed