फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   one and a half quintal sawdust caught, four lakh heroin recovered from smugglers, arrest, police, fatehabad

नशा तस्करों पर पुलिस की नकेल, डेढ़ क्विंटल चूरापोस्त पकड़ी, हेरोइन तस्कर से बरामद किए चार लाख

Mon, 02 Mar 2020 10:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
one and a half quintal sawdust caught, four lakh heroin recovered from smugglers, arrest, police, fatehabad
टोहाना में एनआरआई के खेत में बने कमरों से मिले चूरापोस्त के कट्टों के साथ पुलिस टीम। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद/टोहाना। सीआईए टोहाना ने नशा तस्करी रोकने की दिशा में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस की टीमों ने अलग-अलग स्थानों से डेढ़ क्विंटल डोडा पोस्त, दो दिन पहले पकड़े गए हेरोइन तस्कर से चार लाख रुपये एवं साढ़े पांच ग्राम हेरोइन एवं चोरी करते हुए हिसार निवासी एक वांटेड अपराधी सहित कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। दो दिन पहले दस ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े गए युवक को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया।
विज्ञापन

दो दिन पहले 29 फरवरी को टोहाना की नई तहसील रोड पर ब्रेजा गाड़ी सहित पकड़े गए युवक रणजीत सिंह उर्फ बब्बू निवासी बाजीगर बस्ती जाखल ने रिमांड के दौरान कई खुलासे किए हैं। पूछताछ के दौरान पुलिस ने उसके घर से चार लाख रुपये की नकदी भी बरामद की है। आरोपी रणजीत सिंह ने कुबूल किया है कि उसके संपर्क दिल्ली के नाइजीरियन व पंजाब के तस्करों से भी रहा है। जिसके बाद पुलिस ने रणजीत का रिमांड लिया। रणजीत ने बताया कि पिछले 6-7 साल से नशा तस्करी का काम कर रहा है। करीब 3 साल तक उसने स्मैक बेचने काम किया। इसके बाद पिछले 4 साल से हेरोइन की सप्लाई कर रहा था। तस्करी करके उसने 4 लाख रुपये कमाए थे जिसे पुलिस ने रिमांड के दौरान उसके घर से बरामद कर लिए।
विज्ञापन

पंजाब से लेकर आता था हेरोइन
इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि आरोपी पंजाब के सुनाम व मानसा से हेरोइन लेकर आता था और जाखल में बेचकर मुनाफा कमाता था। आरोपी के खिलाफ पंजाब में दो व जाखल में भी दो एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। सीआईए इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि सीआईए टोहाना की टीम ने बीती 27 फरवरी को उसे नई तहसील रोड पर वाहनों की जांच के दौरान पकड़ा था। तलाशी लेने पर उसकी कार के डैशबोर्ड पर रखे पाउच से 10 ग्राम हेरोइन बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनआरआई के खेत ठेके पर लेकर करता था चूरापोस्त की तस्करी, कमरों से मिला डेढ़ क्विंटल चूरापोस्त
फतेहाबाद/टोहाना। सीआईए टोहाना पुलिस ने एक खेत में बने कमरे से भारी मात्रा में चूरापोस्त बरामद किया है। आरोपी फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस ने आरोपी शमशेर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीआईए टोहाना के एसआई बलदेव राज ने बताया कि पुलिस को मुखबरी मिली थी कि इंदिरा कालोनी टोहाना में कनाडा निवासी रवनीत सिंह की 11 एकड़ जमीन है। इस जमीन को रवनीत ने शमसेर उर्फ काला निवासी प्रेम नगर सिंबल रोड टोहाना को ठेके पर दिया हुआ है। खेत में 4/5 कमरे बने हुए है। पुलिस को सूचना मिली थी कि शमशेर उर्फ काला इन कमरों का इस्तेमाल चूरापोस्त तस्करी के काम में करता है। इस सूचना पर पुलिस ने इसकी सूचना टोहाना तहसीलदार प्रकाश चंद को साथ लेकर मौके पर दबिश दी। खेत में बने एक कमरे का ताला लगा होने पर तहसीलदार के आदेश पर पुलिस ने उसे तोड़ दिया और कमरे की तलाशी लेने पर वहां से अलग-अलग 7 प्लास्टिक के कट्टों में चूरापोस्त मिला। प्रत्येक कट्टे में 20 किलोग्राम चूरापोस्त भरा हुआ था। एसआई राजबीर सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

साढ़े पांच ग्राम हेरोइन के साथ किया युवक काबू
फतेहाबाद। भट्टूकलां थाना पुलिस ने ठुईयां कैंची चैक के समीप एक बाइक सवार युवक को हेरोइन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। एएसआई महाबीर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि चैपटा कैंची की ओर से एक बाइक सवार युवक आ रहा है और वह नशीले पदार्थों की तस्करी के कार्य में संलिप्त है। पुलिस ने वाहनों की जांच की तो एक युवक को काबू कर उसकी तलाशी उपरांत उसकी पेंट की जेब से 5.40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एएसआई पुरुषोत्तम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed