फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   One and a half months ago, a conspiracy to attack Beldar was hatched

डेढ़ माह पहले रची थी बेलदार पर हमले की साजिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
One and a half months ago, a conspiracy to attack Beldar was hatched
जनस्वास्थ्य विभाग के बेलदार विनोद पर हमला करने की प्लानिंग करीब डेढ़ माह पहले ही बन गई थी। हमला करवाने के लिए डील करने वाले व्यक्ति को सुपरवाइजर मदन लाल ने डेढ़ माह पहले ही बेलदार विनोद का घर दिखा दिया था। मामले में पुलिस ने हमला करवाने में शामिल आरोपी सिरसा निवासी सतीश को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सतीश भी हमला करवाने की डील में शामिल था। इसमें एक अन्य व्यक्ति भी शामिल है जिसका अभी पुलिस ने खुलासा नहीं किया है। इस व्यक्ति के कहने सतीश ने डील की थी। सुपरवाइजर मदन ने गिरफ्तार किए गए सतीश को बेलदार विनोद का घर दिखाया था। इस मामले में वीरवार को शहर पुलिस आरोपी एसडीओ आशीष गर्ग और सुपरवाइजर मदन लाल को गिरफ्तार कर चुकी है। जिन्हें शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया था और यहां से जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन

हमलावर नहीं हुए अभी गिरफ्तार
जनस्वास्थ्य विभाग में बेलदार के पद पर तैनात विनोद पर 20 अगस्त की सुबह हमला हुआ था। गंभीर चोटें होने के कारण विनोद को नागरिक अस्पताल से रेफर कर दिया गया था। मामले में विनोद की शिकायत पर जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ आशीष गर्ग, जेई गिरीश, अश्वनी और रमेश तथा ठेकेदार राय सिंह और चार अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया था। इस मामले में वीरवार को शहर पुलिस ने जांच के बाद एसडीओ आशीष और सुपरवाइजर मदन को गिरफ्तार कर लिया। मामले में एसडीओ आशीष ने हमला करवाने की बात कबूली है। हालांकि इस मामले में अभी हमलावर गिरफ्तार नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
बेलदार विनोद पर हमला मामले में आरोपी सतीश को गिरफ्तार किया गया है। सतीश को ही आरोपी मदन ने घर दिखाया था। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। कई अन्य लोग भी इसमें शामिल है।
- सुरेंद्रा, शहर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed