फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   One accused arrested for breaking locks of five shops in Bhattu Mandi

Fatehabad News: भट्टू मंडी में पांच दुकानों के ताले तोड़ने का एक आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
One accused arrested for breaking locks of five shops in Bhattu Mandi
भट्टू कलां। भट्टू मंडी में पांच दुकानों के ताले टूटने की घटना में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार भट्टू मंडी में वीरवार को पांच दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने के मामले में शुक्रवार को आरोपी प्रवीण निवासी आदमपुर को गिरफ्तार किया है। उससे पुलिस ने चोरीशुदा राशि भी बरामद की है। पुलिस ने शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे हिसार जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि भट्टू मंडी में वीरवार सुबह पांच दुकानों के ताले टूटे थे। भट्टू मंडी में बढ़ रही चोरी की घटनाओं के रोषस्वरूप केमिस्ट एसोसिएशन व लैब एसोसिएशन ने थाने में प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की थी। इन दुकानों पर हुई इन घटनाओं के रोष स्वरूप केमिस्ट एसोसिएशन व लैब एसोसिएशन ने थाने में प्रदर्शन कर दो दिन का अल्टीमेटम दिया था। आरोपी को काबू नहीं किया तो रोष स्वरूप केमिस्ट एसोसिएशन व लैब एसोसिएशन हड़ताल शुरू कर देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed