फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   On the third day, there was a fog, only two hours were seen by the Sun God.

Fatehabad News: तीसरे दिन भी छाई रही धुंध, सिर्फ दो घंटे ही हुए सूर्यदेव के दीदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
On the third day, there was a fog, only two hours were seen by the Sun God.
फतेहाबाद में ठंड से बचने के लिए अलाव तापते लोग। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिला लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी धुंध की चादर से लिपटा रहा। धुंध की वजह से दिनभर केवल दो घंटे ही सूर्यदेव के दर्शन हुए। धुंध व ठंड बढ़ने के कारण पारा काफी नीचे गिर गया है और बुधवार सर्दी के सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। वहीं फसलों के लिए यह धुंध काफी लाभदायी बताई जा रही है।
विज्ञापन

फतेहाबाद में तीन दिन पहले अचानक से आई धुंध का कहर बुधवार को भी जारी रहा। मंगलवार शाम होते ही शहर धुंध की चादर में लिपट गया, जो बुधवार को भी जारी रही। बुधवार को आसमान में बादलवाही होने व धुंध रहने के कारण मात्र दो घंटे ही सूर्यदेव के दर्शन हुए। बुधवार को अधिकतम तापमान गिरकर 16 डिग्री व न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक पहुंच गया। लोगों को दिन में भी ठिठुरन महसूस हुई। वहीं ग्रामीण इलाकों में लोग अलाव जलाकर सर्दी से राहत पाते दिखाई दिए। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक इसी प्रकार मौसम खुश्क रहेगा और दिन का तापमान भी घटेगा। रात का तापमान और नीचे जाएगा।
विज्ञापन

फसलों के लिए लाभदायक है यह मौसम
लगातार पड़ रही ओस व धुंध फसलों के लिए काफी लाभदायक बताई जा रही है। धुंध पड़ने से किसान भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। गांव मानावाली के किसान दिनेश ढाका, हरफूल सिंह, बनगांव के रामसिंह व धांगड़ के होशियार सिंह ने बताया कि यह धुंध गेहूं की फसल के लिए काफी लाभदायक है। पिछले दिनों दिन का तापमान अधिक था और उनको गेहूं की फसल की चिंता सता रही थी, यह धुंध गेहूं की फसल के लिए जीवनदायिनी का कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
इस समय जो तापमान चल रहा है, वह रबी की फसलों के लिए काफी लाभदायक है। खासतौर पर समय पर धुंध पड़ने लगी है, जो गेहूं की फसल के लिए काफी लाभकारी है। धुंध बनी रहने से गेहूं की फसल का झाड़ बढ़ेगा और उत्पादन भी अच्छा होगा।
डॉ. राजेश सिहाग, कृषि उपनिदेशक, फतेहाबाद।

फतेहाबाद के भट्टू रोड पर छाई धुंध।

फतेहाबाद के भट्टू रोड पर छाई धुंध।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed