फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   On the instructions of the Deputy Commissioner, the officers conducted surveillance of Panchayati Street.

Fatehabad News: उपायुक्त के निर्देशों पर अधिकारियों ने पंचायती गली की करवाई निशानदेही

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
On the instructions of the Deputy Commissioner, the officers conducted surveillance of Panchayati Street.
रतिया मं निशान देही करते हुए कर्मचारी
रतिया। गांव रत्ताखेड़ा निवासी सुभाष खिलेरी द्वारा गांव की पंचायती गली व पंचायती जमीन पर कब्जे के आरोप को लेकर जिला उपायुक्त व मुख्यमंत्री को की गई शिकायत के बाद बुधवार शाम को प्रशासनिक अधिकारियों ने पंचायती जमीन की निशानीदेही करवाई। झगड़े की आशंका को देखते हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार अशोक कुमार, सिटी थाना अध्यक्ष जय सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। निशानदेही कानूनगो जग्गा राम, पटवारी मेहर सिंह के नेतृत्व में की गई। इसकी रिपोर्ट बनाकर उपायुक्त को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव रत्ताखेड़ा निवासी सुभाष खिलेरी ने मुख्यमंत्री व जिला उपायुक्त को शिकायत भेज कर आरोप लगाया था कि गांव रत्ताखेड़ा में पंचायती गली व पंचायती पशु बाड़ा की जमीन पर गांव के लोगों ने कब्जा किया हुआ है। इसके बाद उपायुक्त द्वारा रतिया तहसीलदार को जांच के निर्देश दिए गए। 27 अक्तूबर 2023 को नायब तहसीलदार अचिन कलता के नेतृत्व में अधिकारी गांव में निशानदेही के लिए पहुंचे थे। मगर तब निशानदेही के दौरान गांव में दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया था और नायब तहसीलदार अचिन ने गांव के सरपंच व 6 अन्य लोगों के खिलाफ झगड़ा करने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में केस भी दर्ज करवा दिया था। इसके बाद निशानदही का कार्य रूक गया। इसकी शिकायत सुभाष खिलेरी द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय में की गई और उपायुक्त को भी शिकायत पत्र दिया गया था। उपायुक्त द्वारा फिर से इस मामले को लेकर निशानदेही करने के निर्देश दिए गए और झगड़े की आशंका को देखते हुए पुलिस बल भी नियुक्त करने को कहा। बुधवार शाम को ड्यूटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार के नेतृत्व में गांव में निशानदेही की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed